फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaya Bachchan: जया बच्चन ने फिर लगाई प्रशंसकों की क्लास, बोलीं- 'क्या कर रहे हैं आप लोग?'

Wed, 05 Oct 2022 08:16 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

जया बच्चन अपने बेटे और एक्टर अभिषेक बच्चन के साथ बुधवार सुबह भोपाल गईं। यहां जैसे ही फैंस की भीड़ सेल्फी लेने के लिए इकट्ठी हुई, जया बच्चन ने फैंस की फटकार लगा दी।
विज्ञापन
जया बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री जया बच्चन अपने अभिनय के साथ-साथ अपने स्वभाव के लिए भी जानी जाती हैं। कहा जाता है कि वह काफी गुस्सैल हैं। कई मौकों पर सार्वजनिक रूप से भी जया बच्चन को गुस्सा करते देखा गया है, जहां वह अपने प्रशंसकों को डांटती नजर आई हैं। एक बार फिर ऐसा ही हुआ। मौका था दुर्गा पूजा का और इस दौरान जया बच्चन को अचानक काफी तेज गुस्सा आ गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Trending Videos

अभिनेत्री से नेता बनीं जया बच्चन हाल ही में सेल्फी ले रहे फैंस पर बुरी तरह भड़कती नजर आईं। दरअसल हुआ यह कि जया बच्चन अपने बेटे और एक्टर अभिषेक बच्चन के साथ बुधवार सुबह भोपाल गई थीं। दोनों ने न्यू मार्केट स्थित कालीबाड़ी में पूजा अर्चना की। अपने बीच जया बच्चन और अभिषेक को देख फैंस उत्सुक हो गए। इसके बाद वहां मौजूद प्रशंसक जया और अभिषेक बच्चन से मुलाकात करने और सेल्फी लेने के लिए व्याकुल होने लगे। अभिषेक बच्चन तो खुशी खुशी फैंस से मिले, सेल्फी भी क्लिक कराई। मगर फैंस के यूं घेरने और सेल्फी क्लिक करने से जया बच्चन को परेशानी हो गईं।

फैंस की भीड़ से खुद को घिरा पाकर जया बच्चन इतने गुस्से में आ गईं कि उन्होंने फैंस को को फटकार लगानी शुरू कर दी। उनका वीडियो सामने आया है, जिसमें वे अपने प्रशंसकों को डांट लगा रही हैं। वीडियो में जया डांटते हुए कहती हैं- 'आंखों पर लाइट लगा रहे हैं आप। क्या कर रहे हैं आप लोग। शर्म नहीं आती आप लोगों को?' जया बच्चन के डांटने के बाद फैंस पीछे हटते हुए दिखे। जया बच्चन का अपने इस कठोर रवैये के चलते एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा बटोर रही हैं।

विज्ञापन

जया बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी अगली फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' है। इसे करण जौहर बना रहे हैं। इसमें आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, धर्मेंद्र, शबाना आजमी भी लीड रोल में नजर आएंगे। वहीं अभिषेक बच्चन के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी पिछली रिलीज 'दसवीं' थीं। फिल्म को ज्यादा अच्छा खास प्रतिक्रिया नहीं मिली थी। जल्द ही एक्टर 'एसएस 7' में नजर आएंगे।

Ram Setu: इस दिन रिलीज होगा 'रामसेतु' का ट्रेलर, खुद अक्षय कुमार ने साझा की जानकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें