फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaya Bachchan: मनोज कुमार की प्रार्थना सभा में क्यों आया जया को गुस्सा? सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Sun, 06 Apr 2025 11:06 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

जब-तब जया बच्चन पैपराजी पर, फैंस पर गुस्सा करती दिख जाती हैं। हाल ही में जब वह मनोज कुमार की प्रार्थना सभा में पहुंचीं तो एक महिला पर काफी नाराज नजर आईं, गुस्सा करती दिखीं। आखिर इसकी क्या वजह रही? क्यों जया बच्चन को गुस्सा आया? 

विज्ञापन
जया बच्चन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

6 अप्रैल 2025 को मुंबई में अभिनेता मनोज कुमार की प्रार्थना सभा आयोजित हुई। इस मौके पर बॉलीवुड के कई कलाकार भी पहुंचे थे। जया बच्चन को भी प्रार्थना सभा में देखा गया। मनाेज कुमार की प्रार्थना सभा से ही जया बच्चन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह किसी महिला पर गुस्सा हो रही हैं। इस वजह से अभिनेत्री को ट्रोल भी किया जा रहा है। जानिए, क्या है पूरा मामला?  

विज्ञापन

जया बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम

जया बच्चन ने महिला को डांट दिया 
सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें जया बच्चन किसी से बात कर रही हैं। अचानक एक महिला पीछे से आती हैं और जया को कुछ कहती है, इस पर जया गुस्सा हो जाती हैं। वह महिला जया को हाथ भी लगाती हैं, जिसे जया दूर हटा देती हैं। इस वीडियो में जया का चेहरा गुस्से से लाल नजर आता है। 

ये खबर भी पढ़ें: Jaya Bachchan: अभिषेक बच्चन की फिल्म से पिता हुए खुश, लेकिन मां नहीं देखना चाहती अक्षय कुमार की ये फिल्म  
 

 
विज्ञापन

क्या थी जया बच्चन के गुस्से की असल वजह 
वीडियो को ध्यान से देखें तो जया बच्चन को गुस्सा इसलिए आया क्योंकि मनोज कुमार की प्रार्थना सभा में वह अनजान महिला जया बच्चन से फोटो क्लिक करवाने की मांग कर रही थी। साथ ही उस महिला के साथ खड़ा एक व्यक्ति जया बच्चन की वीडियाे भी बना रहा था। इस बात से जया बच्चन नाराज हो गईं। किसी की प्रार्थना सभा में इस तरह की हरकत पर जया बच्चन को गुस्सा आया। 

ये खबर भी पढ़ें:Jaya Bachchan: 'आप इसे खत्म करने की कोशिश में हैं', जया बच्चन ने सरकार से की इंडस्ट्री पर दया दिखाने की अपील 

सोशल मीडिया यूजर्स ने किया ट्रोल
जया बच्चन के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी देखा गया है। साथ ही कुछ यूजर्स जया बच्चन को ट्रोल करते हुए भी दिखे। कुछ यूजर का कहना था कि जया बच्चन अकसर ही लोगों पर गुस्सा हो जाती हैं, उनका यह व्यवहार नया नहीं है। कुछ यूजर का कहना था कि जया बच्चन को इतना महत्व ही क्यों दे रहे हो? 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें