फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manoj Kumar: मनोज कुमार की प्रार्थना सभा में भावुक दिखा परिवार, आमिर खान-आशा पारेख समेत पहुंचे ये सितारे

Sun, 06 Apr 2025 08:39 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Manoj Kumar Prayer MeetNews: दिवंगत दिग्गज अभिनेता और फिल्म निर्माता मनोज कुमार की प्रार्थना सभा आज मुंबई के जेडब्ल्यू मैरियट होटल में आयोजित की गई है। इस दौरान कई सितारे प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं। 
 
विज्ञापन
मनोज कुमार - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिग्गज अभिनेता और फिल्म निर्माता मनोज कुमार की प्रार्थना सभा आज रविवार, 6 अप्रैल 2025 को मुंबई के जेडब्ल्यू मैरियट होटल में आयोजित की गई है। प्रार्थना सभा में एक-एक कर इंडस्ट्री के कई सितारे शामिल हो रहे हैं। अभिनेता का निधन शुक्रवार की सुबह हुआ था, जिनका अंतिम संस्कार बीते दिन यानी 5 अप्रैल को मुंबई के पवन हंस श्मशान घाट में किया गया।

विज्ञापन
Trending Videos

मनोज की प्रार्थना सभा में पहुंचे ये सितारे
मनोज कुमार की प्रार्थना सभा में अभिनेता की पत्नी शशि भी नजर आईं। इस दौरान वह काफी भावुक दिख रही थीं। वहीं बॉलीवुड अभिनेता विंदु दारा सिंह भी प्रार्थना सभा में पहुंचे। साथ ही अभिनेता नील नितिन मुकेश भी मनोज की प्रार्थना सभा में शामिल होने पहुंचे।
 
 

एशा देओल-फरहान अख्तर भी आए नजर
मनोज कुमार की प्रार्थना सभा में अभिनेत्री एशा देओल भी पहुंचीं। इस दौरान वह मनोज के परिवार के सदस्यों से बातें करती भी नजर आईं। वहीं, अभिनेता और निर्माता फरहान अख्तर भी प्रार्थना सभा में पहुंचे। दिवंगत अभिनेता अमरीश पुरी का परिवार भी मनोज की प्रार्थना सभा का हिस्सा बना।  




प्रेम चोपड़ा और राकेश रोशन
मनोज कुमार की प्रार्थना सभा में प्रेम चोपड़ा भी पहुंचे। वहीं, राकेश रोशन भी अपनी पत्नी रिंकी के साथ पहुंचे। 
 

रंजीत-पूनम सिन्हा
रंजीत भी प्रार्थना सभा में पहुंचे और मनोज के बेटे कुणाल से गले मिले। पूनम सिन्हा भी मनोज कुमार की प्रार्थना सभा का हिस्सा बनीं। इस दौरान कुणाल ने उनके पैर छुए। 
 

जया बच्चन-आमिर खान-जॉनी लीवर 
बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान भी मनोज कुमार की प्रार्थना सभा में पहुंचे। उन्होंने मनोज के परिवार से मुलाकात की। अभिनेत्री जया बच्चन भी 'भारत कुमार' की प्रार्थना सभा में शामिल हुईं। इस दौरान अभिनेता जॉनी लीवर भी नजर आए। 
 

विज्ञापन

उदित नारायण और आशा पारेख
मनोज कुमार के प्रार्थना सभा में गायक उदित नारायण पहुंचे। उन्होंने परिवार से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दिया। दिग्गज अभिनेत्री आशा पारेख भी पहुंची और प्रार्थना सभा में हिस्सा लिया।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें