फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jawaan: जवान से लीक हुआ यह सीन, पानी के बीच एक्शन करते दिखेंगे शाहरुख खान?

Thu, 30 Mar 2023 04:03 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
शाहरुख खान - फोटो : instagram/imsrk
विज्ञापन

बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ ने खूब वाहवाही लूटी। इस फिल्म की सफलता के बाद से शाहरुख लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। शाहरुख ने इस फिल्म से करीब चार साल के बाद सिल्वर स्क्रीन पर कमबैक किया था। पठान ने वर्ल्डवाइड में जबरदस्त आंकड़ा पार करते हुए बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया। पठान के बाद शाहरुख अपनी अगली फिल्म जवान के लिए पसीना बहा रहे हैं।

विज्ञापन

पठान की सफलता के बाद शाहरुख के फैंस उनकी आने वाली फिल्म जवान का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जवान के निर्देशक एटली हैं। जवान से जुड़े कई तरह के अपडेट समय-समय पर सामने आते रहे हैं। इस बीच जवान की एक वीडियो क्लिप भी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कहा जा रहा है कि जो वीडियो क्लिप सामने आई है वो अंडर वाटर सीक्वेंस यानी पानी के अंदर फिल्माया गया सीन है।

सोशल मीडिया पर वीडियो क्लिप के साथ कुछ तस्वीरें भी काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। जिसे शाहरुख खान के फैन पेज से शेयर किया गया है। पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि जो वीडियो क्लिप है वह जवान के सेट की है। वीडियो में कोई चीज स्विमिंग पूल में तैरती नजर आ रही है। इसी के साथ काफी लाइटिंग भी है। वहीं, अगर तस्वीरों की बात करें तो उनमें दो लोग स्विमिंग पूल में तो और एक शख्स अंडर वाटर नजर आ रहा है। लाइटिंग के चलते यह कहना मुश्किल है कि ये लोग कौन हैं। पोस्ट के जरिए इस बात की भी जानकारी दी गई है कि इस एक्शन सीन को सुनील रोड्रिगेज कोरियोग्राफ कर रहे हैं।
 
विज्ञापन

बता दें कि अब शाहरुख खान अपनी अपकमिंग फिल्म जवान दो जून, 2023 को सिनेमाघरों में लेकर आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जवान' में संजय दत्त नजर आएंगे। फिल्म में संजय दत्त का कैमियो होगा। एक सोर्स ने बताया है, फिल्म का ये रोल छोटा है लेकिन महत्वपूर्ण है। इसके अलावा फिल्म में साउथ की मशहूर एक्ट्रेस नयनतारा और एक्टर विजय सेतुपति भी नजर आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें