इस किरदार को निभाना सतीश के लिए काफी मुश्किल था। हर डायलॉग को बोलने से पहले थूकना इतना आसान भी नहीं था। उनके इस एक्ट को देखने के बाद लोगों ने उन्हें थूकने वाला कोबरा तक कहना शुरू कर दिया था। एक-एक सीन के लिए सतीश शाह को काफी टेक्स लेने पड़ते थे। हालांकि इसके पीछे एक वजह शाहरुख खान भी थे। दरअसल शाह ने बताया कि वह स्पिटिंग शॉट्स शुरू करने से पहले काफी प्रैक्टिस किया करते थे। लेकिन शाहरुख हमेशा बीच में हंसकर उनका शॉट खराब कर दिया करते थे।
हाल ही में अपने एक इंटरव्यू के दौरान सतीश शाह ने बताया कि वह हर शॉट के शुरू होने से पहले पानी पीया करते थे। पानी को वह अपने मुंह के चारों ओर रखते थे। ताकि जैसे ही वो कोई शब्द बोले पानी स्प्रे की तरह बाहर आता रहे। सतीश शाह के मुताबिक, जब उन्हें शाहरुख को डांटने वाला सीन करना था तो शाहरुख ने उन्हें काफी परेशान किया। उनका कहना था कि वह काफी मेहनत करते थे, लेकिन शाहरुख हंसकर उस सीन को खराब कर देते थे।
एक्टर बातचीत को आगे बढ़ाते हुए कहते है शाहरुख की हंसी के बाद उन्हें बार-बार रीटेक लेना पड़ता था और सिर्फ उस एक सीन के लिए उन्होंने 8 रीटेक लिए थे। सेट पर सभी के चेहरे पर हंसी रहती थी, जिसके चलते उन्हें उस एक्ट को करने में काफी परेशानी हुई। शाह ने आगे बताया कि आठवें शॉट के बाद शाहरुख हंस पड़े, लेकिन इसे इन्सर्ट शॉट के साथ ठीक कर दिया गया था। बता दें, इस फिल्म के लिए शाह को दो किरदार ऑफर किए गए थे। एक प्रिंसिपल का और दूसरा थूकने वाले प्रोफेसर का।
यह भी पढ़ें: रामनवमी पर हुए 'आदिपुरुष' के दर्शन, प्रभास को देख फैन बोले- अब टूटेंगे सभी रिकॉर्ड