पठान की सफलता के बाद शाहरुख के फैंस उनकी आने वाली फिल्म जवान का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जवान के निर्देशक एटली हैं। जवान से जुड़े कई तरह के अपडेट समय-समय पर सामने आते रहे हैं। इस बीच जवान की एक वीडियो क्लिप भी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कहा जा रहा है कि जो वीडियो क्लिप सामने आई है वो अंडर वाटर सीक्वेंस यानी पानी के अंदर फिल्माया गया सीन है।
सोशल मीडिया पर वीडियो क्लिप के साथ कुछ तस्वीरें भी काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। जिसे शाहरुख खान के फैन पेज से शेयर किया गया है। पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि जो वीडियो क्लिप है वह जवान के सेट की है। वीडियो में कोई चीज स्विमिंग पूल में तैरती नजर आ रही है। इसी के साथ काफी लाइटिंग भी है। वहीं, अगर तस्वीरों की बात करें तो उनमें दो लोग स्विमिंग पूल में तो और एक शख्स अंडर वाटर नजर आ रहा है। लाइटिंग के चलते यह कहना मुश्किल है कि ये लोग कौन हैं। पोस्ट के जरिए इस बात की भी जानकारी दी गई है कि इस एक्शन सीन को सुनील रोड्रिगेज कोरियोग्राफ कर रहे हैं।
बता दें कि अब शाहरुख खान अपनी अपकमिंग फिल्म जवान दो जून, 2023 को सिनेमाघरों में लेकर आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जवान' में संजय दत्त नजर आएंगे। फिल्म में संजय दत्त का कैमियो होगा। एक सोर्स ने बताया है, फिल्म का ये रोल छोटा है लेकिन महत्वपूर्ण है। इसके अलावा फिल्म में साउथ की मशहूर एक्ट्रेस नयनतारा और एक्टर विजय सेतुपति भी नजर आएंगे।