बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जवान' सात सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। किंग खान की इस फिल्म को दर्शकों से बेहद प्यार मिल रहा है। ओपनिंग डे पर 'जवान' ने बॉक्स ऑफिस पर 75 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया है। एटली कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने रिलीज होती ही टिकट खिड़की पर कई बड़ी फिल्मों के कमाई के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। शाहरुख की इस फिल्म को लेकर हर कोई काफी उत्साहित है। वहीं, बी-टाउन की धक-धक गर्ल यानी माधुरी दीक्षित ने भी 'जवान' को लेकर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है।
करण जौहर ने शाहरुख को कहा 'सम्राट'
बॉलीवुड के जाने-माने फिल्म निर्माता करण जौहर ने भी शाहरुख खान और नयनतारा स्टारर 'जवान' के लिए अपना प्यार दिखाया था। उन्होंने शाहरुख की एक पुरानी तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में 'सम्राट' लिखा था।
Sunny Deol: फैंस का प्यार देख छलक आए सनी देओल के आंसू, बोले- 'पता नहीं, इसका हकदार भी हूं या नहीं'