जवान देखने के लिए उत्सुक हैं माधुरी
माधुरी दीक्षित ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर 'जवान' का ट्रेलर साझा किया। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि वो 'जवान' को देखने के लिए कितनी उत्साहित हैं। एक्ट्रेस ने शाहरुख की जमकर तारीफ भी की। उन्होंने लिखा, "एक बार फिर आपके शानदार प्रदर्शन से कायल होने के लिए तैयार हो रही हूं @iamsrk इसे थिएटर में देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकती!" बता दें कि दोनों एक साथ अंजाम, कोयला, दिल तो पागल है, देवदास, हम तुम्हारे हैं सनम जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। दर्शकों को इनकी जोड़ी पर्दे पर काफी पसंद आती है।
करण जौहर ने शाहरुख को कहा 'सम्राट'
बॉलीवुड के जाने-माने फिल्म निर्माता करण जौहर ने भी शाहरुख खान और नयनतारा स्टारर 'जवान' के लिए अपना प्यार दिखाया था। उन्होंने शाहरुख की एक पुरानी तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में 'सम्राट' लिखा था।
Sunny Deol: फैंस का प्यार देख छलक आए सनी देओल के आंसू, बोले- 'पता नहीं, इसका हकदार भी हूं या नहीं'
कैमियो रोल में हैं दीपिका पादुकोण
एटली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शाहरुख खान, नयनतारा और विजय सेतुपति अहम किरदार में हैं। वहीं, सान्या मल्होत्रा, प्रियामणि, सुनील ग्रोवर, रिधि डोगरा, संजीता भट्टाचार्य, गिरिजा ओक और योगी बाबू भी शामिल हैं। फिल्म में दीपिका पादुकोण कैमियो रोल में नजर आ रही हैं। फिल्म 7 सितंबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज हो चुकी है।
यह भी पढ़ें- Gagan Dev Riar Interview: ओम कटारे के तपाए कुंदन को मिला हंसल जैसा जौहरी, स्कैम 2003 के लिए बढ़ाया 30 किलो वजन