शाहरुख खान फिल्म 'पठान' के बाद 'जवान' से बॉक्स ऑफिस के सभी रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी में हैं। एटली के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'जवान' 7 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। अभी इसकी रिलीज में 12 दिन बाकी हैं। बावजूद इसके भी भारतीय फैंस इसकी एडवांस टिकट बुकिंग का बेसब्री से इंतजार करते नजर आ रहे हैं। कुछ ही समय पहले शाहरुख खान ने आस्क एसआरके सेशन रखा था, जिसमें तमाम लोगों ने उनसे एडवांस बुकिंग को लेकर सवाल पूछे। वहीं, अब मुंबई के कुछ चुनिंदा जगहों पर टिकट की बुकिंग शुरू हो गई है, और चंद मिनटों के अंदर कई थिएटर हाउसफुल भी हो गए हैं।
शाहरुख खान ने कुछ ही देर पहले 'जवान' के एक नए सिंगल का टीजर साझा किया, और चंद मिनटों के बाद मुंबई के चुनिंदा जगहों पर एडवांस टिकट की बुकिंग भी शुरू हो गई। वहीं, अब फैंस ने ट्विटर पर मुंबई और ठाणे में तेजी से भर रहे सिनेमाघरों के स्क्रीनशॉट साझा करने शुरू कर दिए हैं। इससे यह भी पता चला कि 'जवान' के लिए कुछ जगहों पर टिकट 1100 रुपए तक में बेची जा रही है।
भारत के अलावा यूएसए में भी शाहरुख खान की 'जवान' शानदार शुरुआत की तैयारी कर रही है। फिल्म यूएसए बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 200 हजार डॉलर का आंकड़ा छूने के बहुत करीब है, जो कि एक बहुत बड़ा कलेक्शन साबित होने वाला है। वहीं, इसके भारत में एडवांस बुकिंग की बात करें तो शुरुआती आंकड़ों को देख यह रिकॉर्ड तोड़ कमाई की ओर इशारा कर रही है।
#AskSRK: 'जवान' के ट्रेलर के लिए हो जाइए तैयार, एडवांस बुकिंग पर भी शाहरुख खान ने दिया बड़ा अपडेट
मुंबई और ठाणे में 'जवान' की एडवांस बुकिंग पर सोशल मीडिया यूजर्स ने तुरंत प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने कहा, 'यह तो बस एक शुरुआत है...जवान।' बस आधिकारिक बुकिंग शुरू होने तक प्रतीक्षा करें, इसके बाद यह घरेलू बाजारों में एडवांस टिकट बिक्री में नए मानक स्थापित होंगे। वहीं जवान का ट्रेलर बुकिंग की गति को और बढ़ा देगा। शाहरुख खान फॉर्म में वापस आ गए हैं।' दूसरे ने लिखा है, 'सिनेपोलिस ठाणे एडवांस बुकिंग के 15 मिनट के भीतर ही हाउसफुल हो गया। यह तो बस शुरुआत है...जवान का टिकट, पठान से भी तेजी से बिकने वाला है। पठान का बाप जवान।'