फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jawan: जवान की रिलीज से पहले नयनतारा ने इंस्टाग्राम की दुनिया में रखा कदम, दिखाया स्टाइलिश अंदाज

Thu, 31 Aug 2023 01:41 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

जवान की रिलीज से पहले नयनतारा ने इंस्टाग्राम की दुनिया में कदम रखा है। उन्होंने अपने जुड़वां बेटों के साथ एक वीडियो पोस्ट किया है।
विज्ञापन
नयनतारा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ सुपरस्टार नयनतारा इन दिनों किंग खान की मचअवेटेड फिल्म 'जवान' को लेकर सुर्खियों में हैं। उनकी यह फिल्म 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। आज यानी 31 अगस्त को रक्षाबंधन के खास मौके पर एसआरके के फैंस को एक नहीं बल्कि दो खास राखी के तोहफे मिले हैं। एक यह कि आज के शुभ अवसर पर शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' का दमदार ट्रेलर जारी किया गया है। तो वही, दूसरी ओर साउथ की खूबसूरत हसीना और इस फिल्म की एक्ट्रेस नयनतारा ने अपना इंस्टाग्राम डेब्यू किया है।

विज्ञापन


नयनतारा ने इंस्टाग्राम की दुनिया में रखा कदम
जवान की रिलीज से पहले, नयनतारा ने इंस्टाग्राम की दुनिया में कदम रखा है। उन्होंने अपने जुड़वां बेटों के साथ एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो को फैंस के साथ शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, 'नान वंधुतेन नू सोल यानी कहो कि मैं आ गई हूं...।' सोशल मीडिया यूजर्स ने इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस का स्वागत किया। 

Ankita Lokhande: अंकिता लोखंडे ने मां को बांधी राखी, वीडियो देख खरी-खोटी सुनाने लगे फैंस

विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्टाग्राम पर फैंस ने किया जोरदार स्वागत
शेयर किए गए वीडियो पर एक ने लिखा, "इंस्टाग्रामम डोली में आपका स्वागत है।" दूसरे ने कहा, “देखो यह कितना स्टाइलिश हैं।'' उनकी बहुप्रतीक्षित जवान का ट्रेलर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ''खुद को संभालो, हम आपके सामने #जवान का एक्शन से भरपूर ट्रेलर पेश कर रहे हैं। एटली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शाहरुख खान, विजय सेतुपति, नयनतारा मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। वहीं, दीपिका पादुकोण भी कैमियो रोल में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म 7 सितंबर, 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।


यह भी पढ़ें-  Jawan Trailer: बेटे को हाथ लगाने से पहले बाप से बात कर, ‘जवान’ के ट्रेलर में जुबां पर आई शाहरुख के दिल की बात
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें