फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lehar Khan: शाहरुख खान के साथ शूटिंग के दौरान लहर खान ने सीखे महत्वपूर्ण गुण, बताईं किंग खान की अच्छी आदतें

Mon, 18 Sep 2023 12:09 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

लहर खान 'जवान' की अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह फिल्म में सान्या मल्होत्रा, प्रियामणि, गिरजा ओक, संजीता भट्टाचार्य और आलिया कुरेशी के साथ एसआरके की कोर टीम की छह लड़कियों में से एक हैं।
विज्ञापन
लहर खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इन दिनों अगर किसी फिल्म का नाम सबकी जुबान पर है तो वह सिर्फ और सिर्फ 'जवान' है। शाहरुख खान स्टारर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है, जो सभी को हैरान कर रहा है। एटली निर्देशित फिल्म में जितना कमाल स्क्रिप्ट और निर्देशन का है, उतना ही धमाल इसमें काम करने वाले सितारों ने मचाया है। शाहरुख खान, नयनतारा से लेकर सान्या मल्होत्रा, रिद्धि डोगरा जैसे हर कलाकार की जमकर तारीफ हो रही है। तारीफ पाने वाले कलाकारों में एक नाम लहर खान का भी है, जिन्होंने अपने दमदार अभिनय से सबका ध्यान खींचा है। लहर खान ने हाल ही शाहरुख खान को लेकर दिलचस्प खुलासा किया। चलिए जानते हैं क्या..  

विज्ञापन

शाहरुख ने नहीं दी कोई टिप्स
लहर खान 'जवान' की अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह फिल्म में सान्या मल्होत्रा, प्रियामणि, गिरजा ओक, संजीता भट्टाचार्य और आलिया कुरेशी के साथ एसआरके की कोर टीम की छह लड़कियों में से एक हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में लहर खान ने शाहरुख खान से साथ शूटिंग के दौरान हुए एक्सपीरियंस को लेकर बात की। जब लहर खान से पूछा गया कि क्या शाहरुख ने उन्हें टिप्स दिए तो वह बोलीं, 'मुझे लगता है कि वह इस बात में बहुत विश्वास रखते हैं कि हर अभिनेता को अपना रास्ता खुद खोजना चाहिए। उन्होंने कोई सीधी सलाह नहीं दी, लेकिन मैंने सिर्फ उन्हें देखकर बहुत कुछ सीखा।' 
Kalki 2898 AD: वीएफएक्स कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे मेकर्स, लीक की गई थीं प्रभास की तस्वीरें
विज्ञापन


टेक बर्बाद करना पसंद नहीं करते शाहरुख खान
लहर खान आगे बोलीं, ' उनके साथ शूटिंग करने के समय मैंने जो सीखा उनमें से एक बात यह है कि वह बहुत रिहर्सल करते हैं। वह अपने हिस्से का रिहर्सल करते हैं... जब तक वह इसे पूरी तरह से परफेक्ट नहीं कर लेते। उन्हें कई टेक बर्बाद करना बिल्कुल पसंद नहीं है। आप देख सकते हैं कि वह बहुत अनुभवी है। उनके अंदर अभी भी वह जुनून है। दूसरी चीज जो मैंने सीखी वह यह कि आप जो भी करें उसमें जीवंतता होनी चाहिए। एक अभिनेता के रूप में मैं बिल्कुल उनके जैसी हूं। मैं बस कड़ी मेहनत करना चाहती हूं और अपने किरदार को अलग दिखाना चाहती हूं।'
विज्ञापन

Vishal Bharadwaj: इमरान खान के समर्थन में उतरे विशाल भारद्वाज, अभिनेता की तारीफ कर कही बड़ी बात

लहर खान के अभिनय की हो रही तारीफ
'जवान' में लहर खान की एक्टिंग की खूब तारीफ हो रही है। सभी उनकी तारीफों में कसीदे पढ़ रहे हैं। फिल्म की बात करें तो 'जवान' का निर्देशन एटली कुमार द्वारा किया गया है। यह फिल्म 7 सितंबर को दुनियाभर में हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज हुई थी। हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर में नयनतारा और विजय सेतुपति के साथ ही दीपिका पादुकोण भी कैमियो करती नजर आईं। 'जवान' के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने महज 11 दिनों के भीतर देश में 477.28 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।  
Karan Johar: ब्रह्मास्त्र के लिए शाहरुख ने करण से नहीं लिए थे पैसे, फिल्ममेकर ने बताए गहरी दोस्ती के किस्से

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें