क्या था पूरा मामला?
हबीबा ने अपनी शिकायत में बताया कि उनकी मुलाकात महेश पाटिल से बीएमसी ऑफिस में हुई थी। वहीं पाटिल ने उन्हें बांद्रा के एक रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट में निवेश करने की सलाह दी और कहा कि पैसा निशित पटेल के जरिए लगाया जाए।
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने फर्जी सरकारी दस्तावेज तैयार कर उन्हें असली बताकर निवेश के लिए भरोसा दिलाया। इस दौरान जावेद जाफरी, उनके रिश्तेदार नावेद जाफरी और अन्य लोगों से करोड़ों रुपये लिए गए।
ये भी पढ़ें- जल्द OTT पर रिलीज होगी ‘धुरंधर 2’, ‘ओये ओये’ गाने का सुलझा विवाद; इतने लाख का जुर्माना चुकाएगी टी-सीरीज
आगे की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने चेक, कैश, विदेशी मुद्रा और लग्जरी घड़ियों के जरिए करीब 16.24 करोड़ रुपये इकट्ठा किए और बाद में निवेशकों को धोखा दिया। जब हबीबा को एहसास हुआ कि उनके साथ ठगी हुई है, तो उन्होंने इसी महीने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद FIR दर्ज की गई।
इस मामले में निशित पटेल और महेश पाटिल के अलावा उनके कुछ अन्य साथियों के नाम भी FIR में शामिल किए गए हैं। फिलहाल पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।