अभिनेता अरबाज खान हाल ही में मशहूर गीतकार और कवि जावेद अख्तर से बातचीत करते नजर आए। इस दौरान अरबाज खान ने गीतकार से सफल शादी की रेसिपी पूछी। जावेद अख्तर ने इसका काफी मजेदार जवाब दिया। बता दें कि अरबाज खान ने यह सवाल अपने टॉक शो 'द इनविंसिबल्स' के दौरान जावेद अख्तर से पूछा। जावेद अख्तर और अरबाज खान के बीच बातचीत वाला यह एपिसोड कल प्रसारित होगा। फिलहाल इसका प्रोमो आया है, जो अरबाज खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। इसमें वह जावेद अख्तर से काफी मजेदार सवाल करते नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं...
Priya Ahuja: क्या अपने पति की वजह से शो से नदारद हैं रीटा रिपोर्टर? एक्ट्रेस ने खुद दिया जवाब
शो के दौरान अरबाज खान ने जावेद अख्तर से पूछा कि वह कभी काफी ज्यादा शराब पीया करते थे? इस पर जावेद अख्तर ने कहा कि वह एंजॉय किया करते थे। जावेद अख्तर ने कहा, 'मैं 20 साल पहले मर गया होता। मैं मोबाइल फोन नहीं देख पाता। बहुत सारे आविष्कार नहीं देख पाता।' इस पर अरबाज खान ने कहा कि वह कितनी उम्र चाहते हैं? मजाकिया अंदाज में इस सवाल का जवाब देते हुए जावेद अख्तर ने कहा, 'देखिए मैं ज्यादा लालची नहीं हूं मैं यही कोई 15-20 हजार वर्ष में काम चला लूंगा।'
Rakhi Sawant: राखी सावंत को मिला पति आदिल की पहली शादी का सबूत, बोलीं- इतना बड़ा धोखा
अरबाज खान प्रोमो में जावेद अख्तर से सफल शादी की रेसिपी पूछते भी नजर आ रहे हैं। इस पर गीतकार ने कहा, 'एक स्वतंत्र, मजबूत दिमाग वाली महिला के साथ शादी कोई फूलों से सजी सेज नहीं है। आपको कई बार पुश भी करना पड़ सकता है, लेकिन यह ध्यान में रखते हुए कि वह बिल्कुल बराबर है।' बता दें कि इस शो में जावेद अख्तर अपनी और सलीम खान की दोस्ती पर भी बात करते नजर आएंगे।
TRP Week 5: ‘अनुपमा’ के गढ़ में ‘गुम है किसी के प्यार में’ ने मारी सेंध, इस हफ्ते टॉप पांच में रहे ये सीरियल
अरबाज खान के टॉक शो का यह एपिसोड काफी खास होने वाला है। अरबाज ने प्रोमो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा है, 'इनकी यात्रा वाकई दिलचस्प रही है। जावेद अख्तर ने अपनी जिंदगी के कई राज साझा किए हैं। वह शानदार व्यक्तित्व के धनी हैं। शो का पूरा वीडियो कल बॉलीवुड बबल पर देखें।' जावेद अख्तर की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने 1984 में शबाना आजमी से शादी की। बता दें कि शबाना, जावेद साहब की दूसरी पत्नी हैं। इससे पहले उन्होंने हनी ईरानी से शादी की थी, लेकिन दोनों का अलगाव हो गया।