जावेद अख्तर अपनी सादगी के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने हाल ही में बताया कि उन्होंने किस तरह शराब पीना बंद किया। ज्यादा शराब पीने वाली अपनी आदत को याद करते हुए प्रसिद्ध गीतकार ने स्वीकार किया कि अगर वह अपनी शराब पर रोक नहीं लगा पाते तो उनकी असमय मौत हो जाती।
मजे और आनंद के लिए जावेद अख्तर पीते थे शराब
दरअसल, एक इंटरव्यू के दौरान जावेद अख्तर ने अपनी शराब पीने वाली आदत को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि वह शराब मजे के लिए पीते थे, बल्कि इसलिए नहीं कि वह किसी भी प्रकार के दुख का सामना कर रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि वह इसमें कोई दुख या गम नहीं डुबा रहे थे, लेकिन जब उन्हें एहसास हुआ कि अगर चीजें इसी तरह से चलती रहीं और उन्होंने शराब पीना नहीं छोड़ा तो वह 52 से 53 साल की उम्र में ही मर जाते।
इस आलीशान होटल में सिड-कियारा का रिसेप्शन
जीने की लत होती है सबसे बड़ी
प्रसिद्ध संगीतकार जावेद अख्तर ने बताया कि किस प्रकार से उन्होंने 31 जुलाई 1991 में रम की एक बड़ी बोतल पी ली थी और अगले ही दिन एक अगस्त को उन्होंने पूरी तरह से शराब पीना छोड़ दिया था। जावेद ने बताया कि उन्होंने इतने साल में शैंपेन का एक घूंट भी नहीं लिया। इंटरव्यू के दौरान उनसे पूछा गया कि वह कैसे कर पाए यह सब। उन्होंने बताया कि इच्छाशक्ति से बड़ा कुछ भी नहीं है।
Sonu Sood: दो साल बाद सोनू सूद ने निभाया फूड स्टॉल मालिक से किया वादा, वीडियो देख तारीफ करते नहीं थक रहे फैंस
एक दिन में एक बोतल पीते थे जावेद
बता दें कि यह पहली बार है जब जावेद अख्तर ने शराब से अपने संघर्ष के बारे में खुलकर बात की। साल 2012 में आमिर खान के शो सत्यमेव जयते में उन्होंने कहा था कि मैंने 19 साल की उम्र में ही शराब पीना शुरू कर दिया था। ग्रेजुएशन पूरी करने के बाद जब मैं बॉम्बे आया तो मैंने दोस्तों के साथ पीना शुरू किया और बाद में यह आदत बन गई। उन्होंने आगे कहा कि पहले मेरे पास पार्याप्त पैसे नहीं थे, लेकिन सफलता मिलने के बाद पैसे की कोई कमी ही नहीं थी। एक समय ऐसा भी आया, जब मैं एक टाइम पर एक बोतल पीता था।