फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Javed Akhtar: 'तू कौन, तेरी औकात क्या...?' पहलगाम हमले को लेकर किस पर क्यों बरसे जावेद अख्तर

Wed, 23 Apr 2025 07:27 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Javed Akhtar Slams Trolls: जावेद अख्तर बेबाकी से अपनी बात रखने के लिए जाने जाते हैं। पहलगाम हमले को लेकर हाल ही में जब उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट किया तो कुछ लोग उन्हें ट्रोल करने की कोशिश करने लगे। इस पर करारा जवाब देने के लिए गीतकार ने जरा भी देर नहीं की और उन्हें जमकर फटकार लगाई।
विज्ञापन
जावेद अख्तर - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहलगाम में मंगलवार (22 अप्रैल 2025) को हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। इस हमले में 26 मासूम लोगों की जान चली गई और कई अन्य घायल हुए। इस जघन्य घटना के बाद जहां पूरा देश शोक और गुस्से में है। वहीं, मशहूर गीतकार और लेखक जावेद अख्तर ने सोशल मीडिया पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी। हालांकि, उनकी पोस्ट पर कुछ लोगों के आपत्तिजनक कमेंट्स ने उन्हें नाराज कर दिया। जावेद अख्तर ने ऐसे लोगों को एक्स पर करारा दिया है।

विज्ञापन

पहलगाम हमले से हिल गए शाहरुख, कहा- दुख बयां करने के लिए शब्द कम पड़ जाएंगे

जावेद अख्तर का फूट पड़ा गुस्सा
पहलगाम हमले के बाद जावेद अख्तर ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर ट्वीट किया, "चाहे कुछ भी हो जाए, चाहे कितनी भी कीमत चुकानी पड़े, पहलगाम के आतंकियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जा सकता। इन सामूहिक हत्यारों को उनके अमानवीय कृत्यों की सजा अपनी जान देकर चुकानी होगी।" इस ट्वीट में जावेद ने आतंकवाद के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए देश की एकजुटता का आह्वान किया, लेकिन कुछ लोगों ने उनके इस बयान पर आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं, जिससे जावेद का गुस्सा भड़क उठा।
Pahalgam Attack: आतंकी हमलों के बाद विवादों में आईं ये फिल्में, पाकिस्तानी कलाकारों समेत गायकों पर भी लगा बैन

'तू कौन, तेरी औकात क्या?'
एक शख्स ने जावेद के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा, "आज नहीं, आज नहीं, चुप रह, हमें तेरी सहानुभूति नहीं चाहिए।" इस टिप्पणी से नाराज जावेद ने तुरंत पलटवार किया। उन्होंने लिखा, "तू कौन, तेरी औकात क्या? मुझे तुझसे कोई सहानुभूति नहीं चाहिए। भाग जा तू, कॉकरोच।" 

'मौलाना' कहकर कसा तंज, जावेद ने फिर दिया करारा जवाब
इसी बीच एक अन्य यूजर ने जावेद पर निशाना साधते हुए लिखा, "मौलाना जावेद, आप उन मूल सिद्धांतों की निंदा क्यों नहीं करते, जिनका ये आतंकी पालन करते हैं?" इस टिप्पणी ने जावेद के गुस्से को और भड़का दिया। उन्होंने जवाब में लिखा, "मेरी सलाह मानो, मुझे और गुस्सा मत दिलाओ। मैं पहले से ही बहुत खराब मूड में हूं। कुछ लोगों ने हमारे देश को चुनौती दी है। क्या यह समय आपस में छोटी-मोटी बातों पर उलझने का है? मैं चाहता हूं कि सभी भारतीय एक स्वर में कहें, इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अब बहुत हो चुका।"
विज्ञापन

लोग कर रहे कठोर कार्रवाई की मांग
पहलगाम के बैसरन घाटी में हुए इस आतंकी हमले में आतंकियों ने पर्यटकों को निशाना बनाया। रिपोर्ट्स के अनुसार आतंकी वर्दी में थे और उन्होंने धर्म पूछकर लोगों पर गोलियां बरसाईं। इस हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े संगठन द रजिस्टेंस फ्रंट ने ली है। मृतकों में दो विदेशी नागरिक और कई भारतीय पर्यटक शामिल हैं। इस घटना ने न केवल देशवासियों को दुखी किया, बल्कि आतंकवाद के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग को और तेज कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें