श्रेया घोषाल का इंस्टाग्राम पोस्ट
श्रेया घोषाल ने कुछ ही देर पहले इंस्टाग्राम पर पहलगाम हमले पर अपनी राय शेयर करते हुए लिखा, 'मैं पहलगाम पर हुए हमले के बारे में सोचना नहीं छोड़ पा रही हूं। उन परिवारों की जिंदगी अब पहले जैसी नहीं हो पाएगी।'
हम इसे याद रखेंगे - श्रेया
आगे श्रेया ने लिखा, 'यह हमारे राष्ट्र की आत्मा पर एक गहरा घाव है। मेरी संवेदना उन सभी परिवारों के साथ हैं, जो इस मूर्खतापूर्ण हिंसा से टूट गए हैं, हम आपके साथ दुखी हैं और हम इसे याद रखेंगे।'
यह भी पढ़ें:
पहलगाम हमला: 24 घंटे बाद तीनों खान का रिएक्शन, सलमान बोले- स्वर्ग को नर्क में बदला, शाहरुख-आमिर ने कही ये बात