फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पीएम नरेंद्र मोदी' के पोस्टर में नाम देख कर क्यों चौंक पड़े मशहूर गीतकार जावेद अख्तर

Fri, 22 Mar 2019 06:45 PM IST
Prabudhh Jain एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
javed akhtar - फोटो : file
विज्ञापन

आम चुनाव 2019 से पहले रिलीज होने जा रही बायोपिक 'पीएम नरेंद्र मोदी' को लेकर मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा 'मैं आश्चर्यचकित हूं कि फिल्म के पोस्टर और ट्रेलर में मेरा नाम लिखा गया है, जबकि मैंने इस फिल्म के लिए कोई गाना नहीं लिखा है।' गीतकार ने ट्रेलर के अंत का एक पोस्टर भी शेयर किया है जिसमें उनका नाम शामिल है।  

विज्ञापन


फिलहाल फिल्म से जुड़ा कोई भी गीत लॉन्च नहीं किया गया है। ओमंग कुमार के निर्देशन में बनी इस बायोपिक का ट्रेलर होली के दिन रिलीज हुआ था। फिल्म 5 अप्रैल को सिनेमाघरों में पहुंचेगी। फिल्म पहले 12 अप्रैल को रिलीज होनी थी। बता दें कि 11 अप्रैल से ही देश में 17वीं लोकसभा के लिए चुनाव होने हैं। फिल्म में अभिनेता विवेक ओबरॉय पीएम मोदी के किरदार में नजर आ रहे हैं।   
फिल्म के ट्रेलर में पीएम मोदी के बचपन से लेकर राजनीति तक का सफर दिखाया गया है। इस दौरान पीएम मोदी अपने बचपन के दिनों में ट्रेन में चाय भी बेचते दिख रहे हैं। 
विज्ञापन


इससे पहले विपक्ष के फिल्म को बैन करने की मांग पर अभिनेता विवेक ने कहा था कि 'हम फिल्ममेकर्स हैं और वे विपक्षी पार्टियों के राजनेता हैं,  वे अपना काम कर रहे हैं और हम अपना काम कर रहे हैं, हम बस अपनी फिल्म की कहानी को सही तरीके से लोगों के सामने पेश करने की कोशिश कर रहे हैं, मुझे नहीं पता कि भविष्य में क्या होगा, लेकिन अभी हम सिर्फ अपनी फिल्म पर ही ध्यान दे रहे हैं।'
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें