फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EXCLUSIVE: अब पहले चरण के चुनाव से पहले रिलीज होगी फिल्म 'पीएम नरेंद्र मोदी'

Tue, 19 Mar 2019 11:05 AM IST
shrilata biswas मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
PM Modi biopic poster - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक अब तय तारीख से एक हफ्ते पहले ही सिनेमाघरों में पहुंच जाएगी। पिछले एक साल से लगातार चर्चा में बनी फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी अब देश और विदेश के सिनेमाघरों में 5 अप्रैल को रिलीज होगी, पहले ये फिल्म लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के अगले दिन 12 अप्रैल को रिलीज हो रही थी।

विज्ञापन


फिल्म में मोदी का किरदार निभा रहे विवेक ओबेरॉय के 9 लुक्स सामने आने के साथ ही फिल्म निर्माता संदीप सिंह के पास देश भर के फिल्म वितरकों के फोन आने शुरू हो गए हैं। संदीप को फिल्म का अगला पोस्टर सोमवार को दिल्ली में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के साथ रिलीज करना था, लेकिन गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के आकस्मिक निधन के बाद ये कार्यक्रम स्थगित हो गया।

मंगलवार को अमर उजाला से बात करते हुए संदीप ने बताया, ‘जनता की बेहद मांग पर हम ये फिल्म एक हफ्ता पहले रिलीज कर रहे हैं। हमें पूरे देश और बाहर से भी लगातार फोन कॉल्स आ रहे हैं और सभी की यह इच्छा है कि इसे जितना जल्दी हो सके, उतना पहले रिलीज कर दिया जाए।’
विज्ञापन


फिल्म में नरेंद्र मोदी का किरदार विवेक ओबेरॉय निभा रहे हैं। इसके अलावा अमित शाह के रोल में मनोज जोशी, रतन टाटा के किरदार में बोमन ईरानी भी फिल्म में दिखाई देंगे। मैरी कॉम और सरबजीत जैसी फिल्में बना चुके ओमंग कुमार इस फिल्म के निर्देशक हैं।  फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगू में भी 5 अप्रैल को रिलीज हो रही है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें