जावेद अख्तर बोले- 'मानना पड़ेगा कि...'
फिल्म के एल्बम लॉन्च इवेंट में जावेद अख्तर भी उपस्थित रहे। इस दौरान उन्होंने फिल्म का रिव्यू किया। बेटे की फिल्म को लेकर जावेद अख्तर ने कहा कि 'मुझे यह स्वीकार करना पड़ेगा कि यह फिल्म उन्होंने बहुत ही अच्छी बनाई है'। जावेद अख्तर ने फिल्म के निर्देशक और निर्माता फरहान अख्तर व रितेश सिधवानी को बधाई दी। उन्होंने कहा, 'आमतौर पर मैं आलोचक हूं और वे मुझसे ज्यादा खुश नहीं रहते। मगर, इस बार मुझे मानना पड़ेगा कि फिल्म कमाल की बनी है।'
कब रिलीज होगी फिल्म?
जावेद अख्तर ने फिल्म को अविश्वसनीय बताया। उन्होंने आगे कहा, 'इस फिल्म की कहानी पर विश्वास करने का एकमात्र कारण यह है कि ऐसा वास्तव में हुआ था। यह फिल्म 21 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी रजनीश घई ने अदा की है।
राशि बोलीं- 'फिल्म बहुत इमोशनल करने वाली है'
इस फिल्म में राशि खन्ना लीड रोल अदा कर रही हैं। एल्बम लॉन्च इवेंट में वे भी मौजूद रहीं। वे '120 बहादुर' में एक आर्मी मैन की पत्नी की भूमिका निभा रही हैं। फिल्म में काम करने और अपने किरदार को लेकर उन्होंने कहा, 'मैं बहुत खुशनसीब हूं कि इस फिल्म का हिस्सा बनीं। आर्मी वाइफ का रोल काफी चैलेंजिंग था। फिल्म की सीन जिस गहराई के साथ लिखे गए हैं, वह बहुत इमोशनल करने वाले हैं। फरहान सर का शुक्रिया, उनके सपोर्ट के बिना यह रोल अदा करना मुश्किल होता।