फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मैं इसकी कड़ी शब्दों में निंदा करता हूं', सीएम नीतीश कुमार से जुड़े हिजाब विवाद पर जावेद अख्तर का रिएक्शन

Thu, 18 Dec 2025 07:40 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kumar Hijab Controversy: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों हिजाब से जुड़े विवाद में घिरे हैं। इसकी शुरुआत तब हुई, जब एक कार्यक्रम में उन्होंने सरेआम महिला का हिजाब खींच दिया। इस पर अब लोकप्रिय गीतकार-कवि जावेद अख्तर ने प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन
जावेद अख्तर-सीएम नीतीश कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में पटना में आयोजित एक सरकारी इवेंट में आयुष डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। इस दौरान बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने एक महिला को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए उसका हिजाब खींच दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। इस पर सियासत गर्म हो गई है। विपक्ष के साथ-साथ सोशल मीडिया यूजर्स भी इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। हाल ही में गीतकार जावेद अख्तर ने भी सीएम नीतीश कुमार की आलोचना की है। 

विज्ञापन


पुराने वायरल वीडियो के बीच जावेद अख्तर का आया रिएक्शन
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जुड़े हिजाब विवाद के बीच इन दिनों जावेद अख्तर का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे घूंघट और महिलाओं के बुर्का पहनने को लेकर राय देते दिख रहे हैं। वे इसका विरोध कर रहे हैं। मगर, इस पुराने वायरल वीडियो के बीच जावेद अख्तर ने नीतीश कुमार के हिजाब विवाद पर रिएक्शन देते हुए उनकी कड़ी आलोचना की है। साथ ही कहा है कि सीएम को माफी मांगनी चाहिए।

यह खबर भी पढ़ें: ‘लड़कियां अपना चेहरा क्यों ढकती हैं?’, जावेद अख्तर ने बुर्का पहनने पर उठाया सवाल; बोले- हो चुका है ब्रेनवॉश

विज्ञापन
विज्ञापन

'बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए'
जावेद अख्तर ने अपने एक्स अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने लिखा है, 'जो लोग मुझे थोड़ा-बहुत भी जानते हैं, वे जानते हैं कि मैं पर्दे के पारंपरिक कॉन्सेप्ट के कितना खिलाफ हूं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि मैं किसी भी तरह से यह मान लूं कि नीतीश कुमार ने एक मुस्लिम महिला डॉक्टर के साथ जो किया है, वह सही है। मैं इसकी कड़ी शब्दों में निंदा करता हूं। नीतीश कुमार को उस महिला से बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए'।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें