फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदित्य धर को नहीं जानते थे जावेद अख्तर, 'धुरंधर' देखने के बाद कॉल कर कही ये बात; नकल करने वालों पर साधा निशाना

Fri, 27 Nov 2026 05:56 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • Dhurandhar: दिग्गज गीतकार और स्क्रीनराइटर जावेद अख्तर ने फिल्म 'धुरंधर' और निर्दशक आदित्य धर की तारीफ की है। 
  • उन्होंने इस फिल्म की नकल करने वालों पर भी निशाना साधा है। 
  • जानिए जावेद ने फिल्म और इसके निर्देशक को लेकर क्या कहा। 
विज्ञापन
जावेद अख्तर ने की धुरंधर और आदित्य धर की तारीफ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जावेद अख्तर ने निर्देशक आदित्य धर को दूसरे फिल्मकारों से बेहतर बताते हुए उनकी जमकर तारीफ की। इसके अलावा उन्होंने फिल्म देखने के बाद के अपने अनुभव को भी साझा किया है। 
विज्ञापन


मैं आदित्य धर को पहले नहीं जानता था
हाल ही में एक पॉडकास्ट में जावेद अख्तर ने बताया कि उन्हें 'धुरंधर' का पहला पार्ट काफी पसंद आया था।

उन्होंने कहा, 'मैं आदित्य धर को पहले नहीं जानता था। शायद एक-दो बार उनसे मुलाकात हुई थी। लेकिन फिल्म रिलीज होने के बाद मैंने उनका फोन नंबर हासिल किया और उन्हें खुद बधाई दी। फिल्म की लेखन बहुत शानदार है। उन्होंने एक अलग तरह की पटकथा तैयार की है और इसके संवाद भी बहुत अच्छे हैं। अब हर कोई इस तरह की फिल्म बनाने की कोशिश करेगा।'
Trending Videos

जावेद अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया
धुरंधर की नकल करने वालों पर साधा निशाना
उनकी इस बात पर एंकर ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में अक्सर लोग एक-दूसरे की फिल्मों की नकल करने लगते हैं। किसी फिल्म के सफल होने के बाद कई फिल्मकार उसी फॉर्मूले को अपनाने की कोशिश करते हैं।

इस पर जावेद अख्तर ने कहा, 'लोगों का एक-दूसरे को देखकर फिल्में बनाना फिर भी ठीक है। लेकिन जो लोग 'धुरंधर' की नकल करने की कोशिश करेंगे, वे सफल नहीं होंगे। आखिर में उन्हें नाकाम होना पड़ेगा, क्योंकि आदित्य धर आप सभी से बेहतर हैं। उन्होंने फिल्म के लिए बहुत अच्छी रिसर्च की है। उन्होंने फिल्म में एक वास्तविक माहौल तैयार किया है। अगर आप फिल्म देखेंगे, तो इसमें छोटे कलाकार और साइड किरदार भी बाकी कहानी से अलग नहीं लगते।'
विज्ञापन

फिल्म 'धुरंधर 2' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
फिल्म 'धुरंधर' के बारे में 
  • आदित्य धर के निर्देशन में बनी स्पाई-थ्रिलर 'धुरंधर 2' (धुरंधर: द रिवेंज) 19 मार्च को रिलीज हुई थी।
  • फिल्म का पहला पार्ट 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुआ था। 
  • इसमें रणवीर सिंह (हमजा अली मजारी), संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी, सारा अर्जुन और दानिश पंडोर जैसे कलाकार नजर आए थे।
  • फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। 
  • फिल्म भारत की पांचवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म, ए-रेटेड भारतीय फिल्मों में दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म और दुनियाभर में दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई थी।

ये भी पढे़ं- 'धुरंधर' की रैपर रेबल के चेहरे से टकराया ड्रोन: बीच परफॉर्मेंस में स्टेज छोड़कर गईं सिंगर, वीडियो हो रहा वायरल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें