फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीपफेक का शिकार हुए जावेद अख्तर, एआई द्वारा तैयार की गई वीडियो पर जताई नाराजगी; कानूनी कार्रवाई की कही बात

Fri, 02 Jan 2026 08:07 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Javed Akhtar On AI Generated Video: सोशल मीडिया पर बेबाकी से अपनी राय रखने वाले जावेद अख्तर अब एआई का शिकार हो गए हैं। अपने वायरल वीडियो पर अब गीतकार ने नाराजगी जाहिर की है। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा और वायरल वीडियो में क्या है…
विज्ञापन
जावेद अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिग्गज गीतकार जावेद अख्तर हर मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखने के लिए जाने जाते हैं। लेकिन अब तमाम सितारों की तरह जावेद अख्तर भी एआई के दुरुपयोग का शिकार हो गए हैं। एआई द्वारा तैयार की गई अपनी वीडियो के वायरल होने पर अब जावेद अख्तर ने नाराजगी जताई है। साथ ही इसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की भी बात कही है। जानिए क्या है पूरा मामला…

साइबर पुलिस में शिकायत करने की सोच रहे गीतकार

विज्ञापन

जावेद अख्तर ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी और इस पर नाराजगी जताई है। अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘एक फर्जी वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें मेरी कंप्यूटर से बनाई गई फर्जी तस्वीर को मेरे सिर पर टोपी के साथ दिखाया गया है और दावा किया गया है कि मैं भगवान बन गया हूं। यह बकवास है। मैं गंभीरता से इसकी रिपोर्ट साइबर पुलिस में करने और इस फर्जी खबर के लिए जिम्मेदार व्यक्ति और इसे आगे भेजने वाले कुछ लोगों को मेरी प्रतिष्ठा और विश्वसनीयता को नुकसान पहुंचाने के लिए अदालत में घसीटने पर विचार कर रहा हूं।’ इसके साथ ही जावेद अख्तर ने एक लिंक भी शेयर किया है, जिसमें वो उसी अंदाज में नजर आ रहे हैं।
 


 

 

कई सेलेब्स हो चुके हैं एआई का शिकार

विज्ञापन

इससे पहले कई और सेलेब्स भी एआई का शिकार हो चुके हैं। जिनके एआई द्वारा तैयार किए वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। इन सितारों में रश्मिका मंदाना, आलिया भट्ट, रणवीर सिंह और श्रीलीला जैसे कई नाम शामिल हैं। इन सेलेब्स ने भी इन वीडियोज पर नाराजगी जाहिर की थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें