फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतरे के पेड़ के नीचे योग करते दिखे अक्षय कुमार, फैंस को दी 2026 की बधाई; सेलेब्स ने दिया मजेदार रिएक्शन

Fri, 02 Jan 2026 12:57 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Akshay Kumar: अक्षय कुमार ने आज सोशल मीडिया पर अपनी एक खास तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ अक्षय ने नए अंदाज में अपने फैंस को साल 2026 की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'हैवान' और 'वेलकम टू द जंगल' को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। नए साल की शुरुआत में आज अक्षय ने अपने फैंस को एक खास अंदाज में नए साल की शुभकामनाएं दी हैं और साथ ही सफलता का नजरिया शेयर किया है।

विज्ञापन

अक्षय का पोस्ट
अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो पोस्ट की है। इसमें वे संतरे के पेड़ के नीचे योग की मुद्रा में ध्यान कर रहे हैं। उन्होंने काली ड्रेस पहनी हुई है और चारों तरफ ढेर सारी हरियाली है। फोटो के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा है, 'एक संतरे के पेड़ के नीचे रुककर मैंने खुद को याद दिलाया कि विकास में समय लगता है और फल तभी लगते हैं जब वे तैयार होते हैं। 2026 एक फलदायी साल हो।'

सेलेब्स के रिएक्शन
अक्षय कुमार की इस पोस्ट पर कई सेलेब्स और फैंस ने अपना मजेदार रिएक्शन दिया है। 'हाउसफुल 5' की अभिनेत्री नरगिस फाखरी ने लिखा, 'ओह, आप कितने बुद्धिमान हैं। नव वर्ष की शुभकामनाएं।', विनीत कुमार सिंह और रणवीर अल्लाहबादिया ने अक्षय की इस पोस्ट पर लाल दिल वाले इमोजी बनाए हैं। फैंस भी अक्षय की इस पोस्ट को पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन

अक्षय की आने वाली फिल्मों के बारे में
'हैवान' (Haiwan) में अक्षय कुमार और सैफ अली खान नजर आएंगे। यह एक हॉरर-थ्रिलर फिल्म है। इसे प्रियदर्शन निर्देशित कर रहे हैं। यह 2016 की मलयालम फिल्म 'ओपम' (Oppam) का हिंदी रीमेक है। इस फिल्म के अलावा अक्षय 'वेलकम टू द जंगल' में नजर आएंगे। इस फिल्म में अक्षय के साथ दिशा पाटनी नजर आएंगी।

यह भी पढ़ें: नेचुरल स्टार नानी ने नए साल में फैंस को दिया खास तोहफा, 'द पैराडाइज' का नया पोस्टर किया जारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें