11 अगस्त को आदेश!
बता दें कि कंगना ने शुक्रवार को अपने वकील रिजवान सिद्दीकी के जरिए मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट आर आर खान के सामने यह आवेदन किया है। अदालत इस मामले में आगामी 11 अगस्त को आदेश देगी। बता दें कि पिछले महीने कंगना मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट के समक्ष अदालत में पेश हुई थीं और उन्हें इस मामले में दोषी नहीं ठहराया गया था।
यह है मामला
गौरतलब है कि नवंबर 2020 में जावेद अख्तर ने कंगना रणौत के खिलाफ मानहानि मुकदमा दर्ज कराया था। जावेद अख्तर ने अपनी शिकायत में एक टीवी इंटरव्यू में अभिनेत्री पर उनके खिलाफ मानहानिकारक बयान देने का गंभीर आरोप लगाया था। दर्ज कराई गई इस शिकायत में जावेद द्वारा कहा गया था कि इससे उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है। इसके साथ ही जावेद ने यह भी दावा किया था कि जून 2020 में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी के बाद बॉलीवुड में एक कटोरी का जिक्र करते हुए कंगना ने एक टीवी इंटरव्यू के दौरान उनका नाम घसीटा था। इसके चलते ही कंगना लगातार कोर्ट के चक्कर काट रही हैं।
कंगना ने भी कराई जवाबी शिकायत
कंगना रणौत ने भी मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट अदालत में जावेद अख्तर के खिलाफ कथित 'जबरन वसूली और आपराधिक धमकी' की जवाबी शिकायत दर्ज की थी। अभिनेत्री ने जावेद अख्तर के खिलाफ अपनी शिकायत में कहा कि एक को-स्टार के साथ उनके सार्वजनिक विवाद के बाद गीतकार ने उन्हें और उनकी बहन रंगोली चंदेल को 'दुर्भावनापूर्ण और गलत इरादों के साथ अपने घर बुलाया और फिर उन्हें आपराधिक रूप से धमकाया और डराया।' रणौत की शिकायत के अनुसार, अख्तर ने उन्हें अपने को-स्टार से लिखित में माफी मांगने के लिए मजबूर किया था।