फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Javed Akhtar: जावेद अख्तर पर हुआ मानहानि का केस वापस, आरएसएस पर की गई इस टिप्पणी के कारण हुआ विवाद

Mon, 18 Nov 2024 11:45 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

गीतकार जावेद अख्तर पर आरएसएस और तालीबान की तुलना को लेकर चल रहा विवाद खत्म हो गया है। उनके खिलाफ मानहानि का केस वापस ले लिया गया है और उन्हें बरी कर दिया गया है।
विज्ञापन
जावेद अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई के कोर्ट ने गीतकार जावेद अख्तर के खिलाफ मानहानि केस मामले को वापस ले लिया है। ये मामला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर किया गया था। इस मामले में जावेद अख्तर को बरी कर दिया गया है।
विज्ञापन

इसलिए हुआ मानहानि केस का मामला
जावेद अख्तर ने एक टेलीविजन साक्षात्कार में अफगानिस्तान में कट्टरपंथी संगठन द्वारा सत्ता पर कब्जा करने की पृष्ठभूमि में तालिबान और हिंदू चरमपंथियों के बीच कथित तौर पर समानताएं बताई। इस मामले पर अधिवक्ता संतोष दुबे ने मजिस्ट्रेट से याचिका वापस ले ली। शिकायतकर्ता ने बताया, मामला दोनों पक्षों के बीच मध्यस्थता में सुलझा लिया गया है इसलिए, वह आरोपी यानी जावेद अख्तर पर मुकदमा नहीं चलाना चाहते हैं।
 

Nayanthara Birthday: किंग खान के साथ साउथ की 'लेडी सुपरस्टार' ने रच दिया इतिहास, कभी ठुकराई थी उन्हीं की फिल्म

जावेद अख्तर - फोटो : एक्स
क्या है पूरा मामला
जावेद अख्तर ने साल 2021 में एक टीवी साक्षात्कार के दौरान आरएसएस की तुलना तालिबान से कर दी। मामले पर अधिवक्ता ने नोटिस भेजकर माफी मांगने को कहा, ऐसा न होने पर 100 करोड़ रुपये का हर्जाना मांगने की बात कही। इस मामले पर जावेद अख्तर ने मुंबई सत्र कोर्ट में चुनौती दी।
 

Rehana Sultan: बोल्ड किरदारों ने रातोंरात दिलाई पहचान, फिर ऐसा क्या हुआ, जो आज गुमनामी में जी रही हैं रेहाना

विज्ञापन

जावेद अख्तर को कर दिया बरी
मुंबई के मुलुंड में चल रहे केस को वापस ले लिया गया है। वकील संतोष दुबे ने बताया कि अक्टूबर 2021 में अख्तर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 499 (मानहानि) और 500 (मानहानि के लिए सजा) के तहत अपराधों के लिए मजिस्ट्रेट अदालत में शिकायत दर्ज कराई थी। मुकदमा वापस लेने के बाद अदालत ने उन्हें बरी कर दिया।

Nayanthara: नयनतारा के खिलाफ धनुष ने किया 10 करोड़ का मुकदमा, कहा- 24 घंटे में हटाएं नानुम राउडी धान के ये सीन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें