फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धांजलि: यशपाल शर्मा को याद कर भावुक हुए जतिन सरना, '83' में निभा रहे हैं क्रिकेटर का किरदार

Tue, 13 Jul 2021 05:02 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • पूर्व भारतीय क्रिकेटर यशपाल शर्मा का दिल का दौरा पड़ने से निधन।
  • एक्टर जतिन सरना ने क्रिकेटर के निधन पर जताया दुख
  • फिल्म 83 में जतिन निभा रहे हैं क्रिकेटर का किरदार।
विज्ञापन
जतिन सरना, यशपाल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व भारतीय क्रिकेटर यशपाल शर्मा के अकस्मात निधन से पूरे खेल जगत में शोक है। साथ ही फिल्म इंडस्ट्री में भी सेलेब्स उनके निधन पर शोक जता रहे हैं और श्रद्धांजलि दे रहे हैं। मंगलवार की सुबह दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। बता दें, यशपाल शर्मा क्रिकेट में भारत को पहला विश्व कप दिलाने वाली टीम का हिस्सा थे और निर्देशक कबीर खान 1983 की जीत पर फिल्म बना रहे हैं। जिसका नाम है '83'। फिल्म में यशपाल शर्मा का किरदार एक्टर जतिन सरना निभा रहे हैं और एक्टर ने क्रिकेटर के निधन पर दुख जताया है। 

विज्ञापन




यशपाल शर्मा के निधन की खबर पर एक्टर जतिश सरना ने शोक जताते हुए लिखा, 'सर, आप हमें इस तरह छोड़कर नहीं जा सकते। बहुत दुखी हूं। दिल टूट गया है। सर, आपकी याद आएगी। इतिहास आपको याद रखेगा। 83 वर्ल्ड कप के हीरो।' इसके साथ जतिन ने यशपाल शर्मा के साथ अपनी एक फोटो भी शेयर की।

फिल्म 83 में रणवीर सिंह कपिल देव का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। उस साल कपिल देव टीम के कप्तान थे। रणवीर ने यशपाल शर्मा की फोटो शेयर करके दिल टूटने वाली इमोजी बनाकर दुख जाहिर किया। इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है और पिछले साल सभी स्टार्स ने अपने किरदार के फर्स्ट लुक को साझा किया था। जिसमें जतिन सरना ने भी यशपाल शर्मा के लुक में अपनी फोटो शेयर की थी। 

विज्ञापन

यशपाल शर्मा के किरदार में जतिन सरना - फोटो : सोशल मीडिया
इस फोटो को शेयर करते हुए जतिन सरना ने लिखा था, 'इस अव्वल क्रिकेटर को पर्दे पर जीना एक सम्मान की बात है। उनकी लगन, आग और टीम में अपनी जगह और योग्यता साबित करने के लिए उनका जज़्बे ने मुझे ज़्यादा मेहनत से काम करने के लिए प्रेरित किया और मैंने अपनी सीमाओं को धकेला। बादाम शॉट के आविष्कारक उस व्यक्ति का पहला लुक हाजिर है, जो अकेले गेम का रुख बदल सकता है।' यशपाल शर्मा का बादाम शॉट काफी मशहूर था। 
विज्ञापन

83 फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म '83' रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म को पिछले साल ही रिलीज होना था लेकिन कोरोना महामारी के कारण इसकी रिलीज को टाल दिया गया था। मेकर्स फिल्म को सिनेमाघरों में ही रिलीज करना चाहते है। फिलहाल, दर्शकों को फिल्म का इंतजार है और इसमें रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की जोड़ी एक बार फिर से साथ नजर आएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें