सोनाक्षी का पोस्ट
सोनाक्षी सिन्हा ने इंस्टाग्राम पर अपनी कई तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में वह जहीर को गले लगाती और उनके साथ हंसी-मजाक करती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में दोनों का प्यार और अपनापन साफ झलकता है। सोनाक्षी ने पोस्ट के साथ लिखा, 'घर जैसा महसूस हो रहा है।' ये तस्वीरों परिवार के साथ एक छोटे से गेट टुगेदर की हैं।
सोनाक्षी का हालिया पोस्ट
कुछ दिन पहले, सोनाक्षी ने जहीर के साथ स्टाइलिश तस्वीरें साझा कर फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं दी थीं। इस पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा, 'जिंदगी में रोशनी लाओ, प्यार से रहो, दिवाली मनाओ।'
सोनाक्षी का वर्कफ्रंट
सोनाक्षी अपनी नई फिल्म 'जटाधरा' में धन पिशाचिनी की भूमिका में नजर आएंगी। यह फिल्म काले जादू और रहस्यमयी शक्तियों की कहानी है, जिसमें सोनाक्षी पहली बार एक पिशाचिनी बनी हैं, जो सदियों से एक खजाने की रक्षा कर रही है। फिल्म में सुधीर बाबू, दिव्या खोसला और शिल्पा शिरोडकर भी हैं। 'जटाधरा' 7 नवंबर 2025 को हिंदी और तेलुगु में रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें: 'बिग बॉस' की मशहूर आवाज के पीछे कौन है? जानिए उनकी कमाई और कहानी