फिल्म निर्माता रेमो डिसूजा के साले जेसन वाटकिंस गुरुवार को मुंबई के मिल्लत नगर स्थित अपने आवास पर मृत पाए गए। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि शुरुआती जांच के मुताबिक ''वाटकिंस घर में अकेले थे। उनके माता-पिता दवा खरीदने के लिए बाहर गए थे और जब वे लौटे तो उन्होंने उसे छत से लटका पाया। कथिततौर पर उन्होंने आत्महत्या कर ली। 42 वर्षीय वटकिंस कुछ सेहत से जुड़ी परेशानियों से जूझ रहे थे शायद जिसके कारण उन्होंने यह कदम उठाया, लेकिन मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
रेमो डिसूजा के साले जेसन वॉटकिंस का निधन
- फोटो : इंस्टाग्राम
आपको बता दें कि अभी तक इस पर रेमो की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। लिजेल ने भी सीधे तौर पर तो इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन उन्होंने अपने भाई की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं और बहुत ही भावुक कर देने वाली बातें लिखी हैं। लिजेल ने अपने भाई जेसन वॉटकिंस की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "क्यों ??????? तुम मेरे साथ ऐसा कैसे कर सकते हो? (मैं) तुम्हें कभी माफ नहीं करूंगी।" इसके बाद उन्होंने अपने बचपन की एक और तस्वीर शेयर की और फिर लिख, "क्यों"। लिजेल ने अपनी मां के साथ एक ऑटो में बैठे जेसन की तस्वीर साझा की और माफी मांगते हुए लिखा। "(मैं) माफी चाहती हूं मां, मैंने तुम्हें विफल कर दिया।"