फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘माता-पिता ने कई बार…’, सिंगर जैस्मीन सैंडलस ने बताए अपने स्ट्रल्ग्स, कहा- ‘मैंने जरूरत से ज्यादा शराब पी’

Mon, 20 Apr 2026 07:55 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Jasmine Sandlas: ‘धुरंधर 2’ में अपने गानों के चलते जैस्मीन सैंडलस काफी सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने अपने स्ट्रगल को लेकर खुलकर बात की। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा। 

विज्ञापन
जैस्मीन सैंडलस - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जैस्मीन सैंडलस ने ‘धुरंधर’ फिल्म में कई गानें दिए हैं, जैसे- ‘धुरंधर का टाइटल ट्रैक’, ‘शरारत’, ‘मैं और तू।’ इनमें से सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी ‘धुरंधर 2’ के गाने ‘जाइए सजना’ ने बटोरी। इस गानें पर उनका लाइव परफॉर्मेंस भी काफी वायरल हुआ। अब हाल ही में उन्होंंने स्ट्रगल्स को लेकर खुलकर बात की। आइए जानते हैं, उन्होंने क्या कुछ कहा। 

मैंने काफी स्ट्रगल किया

विज्ञापन

रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में जैस्मीन ने कहा, ‘मैंने काफी स्ट्रगल किया है। मुझे लगता है कि बड़े होते हुए मैंने अपनी जिंदगी के कई ऐसे दौर देखे, जहां मुझे चीजों को खुद समझना पड़ा। वो सफर आसान नहीं था। जिंदगी में बहुत कुछ होता है। यह माता-पिता के लिए भी मुश्किल होता है, लेकिन बच्चों के लिए भी। हमें सही मार्गदर्शन और प्यार की जरूरत होती है… माता-पिता बच्चों के साथ इतने सख्त क्यों होते हैं?'

जैस्मीन सैंडलस - फोटो : सोशल मीडिया
मैंने जरूरत से ज्यादा शराब पी
उन्होंने आगे कहा, 'जब जिंदगी सच में मुश्किल होती है, तब आपको सहारे की जरूरत महसूस होती है। उन 2-3 वर्षों में जब मैं शराब पीती थी, मुझे अपने कुछ फैसलों का अफसोस है। बहुत सारी चीजें एक साथ हो रही थीं। एक तरफ मैं मशहूर हो रही थी, दूसरी तरफ अंदर से बहुत कुछ महसूस कर रही थी, परिवार में समस्याएं थीं, मेरे पिता नहीं रहे थे, और मैं सफल भी थी। मैंने जरूरत से ज्यादा शराब पी, जिसका मुझे अफसोस है, लेकिन उस समय मेरे लिए वो जरूरी लग रहा था।’

माता-पिता से कई बार दर्द मिला
उन्होंने आगे कहा, ‘मुझे बचपन में अपने माता-पिता से कई बार दिल टूटने का दर्द मिला। उन्होंने अनजाने में कई बार मेरा दिल दुखाया, इसलिए कहीं न कहीं मन में थोड़ी नाराजगी भी है। मैं उनसे प्यार करती हूं, लेकिन जब एक बच्चे का दिल टूटता है, तो वह टूट ही जाता है।

जब आपके पास ऐसी कोई सुरक्षित जगह नहीं होती, जहां आप जा सकें, तो आप हर जगह पागलों की तरह अपना घर ढूंढने लगते हैं। मैंने भी पूरी जिंदगी यही किया, बस एक अपनापन ढूंढती रही।’

विज्ञापन

जैस्मीन सैंडलस का सिंगिंग करियर
जैस्मीन का जन्म जलंधर में हुआ था और वे केलीफॉर्निया में पली बढ़ीं। उन्होंने अपना सिंगिंग करियर 2008 में 'मुस्कान' गाने के साथ शुरू किया था, और आगे गुलाबी एल्बम के लिए बोहेमिया के साथ काम किया। इसके बाद 2014 में उन्हें हनी सिंग के साथ ‘किक’ फिल्म के लिए ‘यार ना मिले’ लिखने और गाने की वजह से पॉपुलैरिटी मिली, जिसमें सलमान खान थे। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें