शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘पठान’ का गाना ‘बेशर्म रंग’ रिलीज के बाद से ही विवादों में घिर गया है। एक ओर जहां गाने में दीपिका पादुकोण की बिकिनी के भगवा रंग पर बवाल मच रहा है, तो दूसरी ओर फैंस को ये गाना पसंद आ रहा है और वह इस पर रील बना रहे हैं। छोटे पर्दे की हसीनाएं भी 'बेशर्म रंग' पर रील बनाने में पीछे नहीं हैं। टीवी की कई सारी एक्ट्रेस के बाद जन्नत जुबैर रहमानी ने इस गाने पर रील बनाया, लेकिन वह ट्रोल्स के निशाने पर आ गईं और लोग उन्हें खरी-खोटी सुना रहे हैं।