फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jani Master: जानी मास्टर परिवार के साथ बिता रहे हैं वक्त, बोले- 'परिवार इन राहत भरी मुस्कुराहटों का हकदार....'

Fri, 15 Nov 2024 03:28 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

जानी मास्टर को तेलंगाना हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत मिली, इसके बाद से वे परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। सोशल मीडिया पर उन्होंने अपनी तस्वीरें साझा की हैं। 
विज्ञापन
जानी मास्टर - फोटो : इंस्टाग्राम @alwaysjani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरियोग्राफर जानी मास्टर जो कि यौन शोषण और अपराध के लिए जेल में रहे, उन्हें तेलंगाना हाईकोर्ट ने अंतरिम जमानत दे दी है। हाल ही में उन्होंने अपने परिवार के साथ खुशी भरो पलों की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है। इन तस्वीरों में वे अपने परिवार के साथ नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

जानी मास्टर - फोटो : इंस्टाग्राम @alwaysjani
परिवार के साथ नजर आए कोरियोग्राफर
एक्स पर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर उन्होंने अपनी पत्नी और बच्चों के साथ तस्वीर साझा की है। इसमें उनके बच्चों की कुछ और तस्वीरें भी हैं, जिनमें वे तनावपूर्ण समय के बाद छुट्टियों का आनंद लेते नजर आ रहे हैं। उनके दोनों बच्चे भी मस्ती करते दिख रहे हैं। हालांकि, वे किस जगह गए हैं, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।

जानी मास्टर - फोटो : इंस्टाग्राम @alwaysjani
पोस्ट पर लिखी ऐसी बात
उनका परिवार उन सभी चीज़ों के बाद ऐसे राहत भरे पलों का आनंद लेने का हकदार है, जो उन्होंने झेली हैं। उन्होंने लिखा, "आखिरकार हमने जो कुछ भी झेला है... हमारा परिवार इन राहत भरी मुस्कुराहटों का हकदार है।" इससे पहले भी जानी मास्टर ने अपने परिवार के साथ तस्वीर साझा की, इसमें उनकी पत्नी और बच्चे भी नजर आ रहे हैं। भावुक वीडियो पर उनके प्रशंसकों ने कमेंट किया था।
विज्ञापन

जानी मास्टर - फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysjani
जानी मास्टर पर लगा पोस्को एक्ट
जानी मास्टर को जमानत जरूर मिल गई है लेकिन उन पर जिस एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ है वह काफी गंभीर बात है। दरअसल, उन पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है क्योंकि पीड़िता जिसकी उम्र 21 वर्ष बताई जा रही है, उसने आरोप लगाया है कि जानी मास्टर उनका यौन उत्पीड़न उस समय से कर रहे हैं, जब वह महज 16 साल की थीं। इसी कारण आरोपी जानी मास्टर पर यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम यानी पॉक्सो के तहत मामला दर्ज किया गया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें