फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जान्हवी कपूर: एक्ट्रेस के एयरपोर्ट आउटफिट्स ने खींचा ध्यान, टी-शर्ट पर लिखा था शिखर पहाड़िया से जुड़े यह संदेश

Mon, 05 Oct 2026 02:48 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

 Janhvi Kapoor Viral Look: जान्हवी कपूर के एयरपोर्ट लुक ने फैंस की धड़कने बढ़ा दी हैं। उनकी टीशर्ट में रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के लिए कुछ ऐसा लिखा था, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन
जान्हवी कपूर, शिखर पहाड़िया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हाल ही में जाह्नवी कपूर पैरिस फैशन वीक में शामिल हुई हैं। उनके इस ग्लैमरस लुक के बाद उनके एयरपोर्ट पर एक कैजुअल ने फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया हैं। 

विज्ञापन


क्या था जान्हवी के एयरपोर्ट लुक में खास? 
जान्हवी कपूर ने पेरिस फैशन वीक में शामिल होने के बाद एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। जहां उनकी फैन और फ्लाइट अटेंडेंट ने उनके साथ फोटो ली। खास बात यह है उस वक्त जान्हवी कपूर ने जो टीशर्ट पहन रखी थी उसमें एक खास बात लिखी हुई थी। उनकी पिंक कलर की टीशर्ट में ‘अगर खो जाएं तो शिखर पहाड़िया को रिटर्न कीजिए लिखा हुआ था। फैन के पोस्ट करने के बाद यह फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

जान्हवी पहुंची पेरिस फैशन वीक 
जान्हवी ने हाल ही में अपनी खूबसूरती और अदाओं का जलवा वर्ल्ड लेवल पर आयोजित होने वाले बीओएफ (बिजनेस ऑफ फैशन) 500 गाला इवेंट में बिखेरा। इस खास मौके पर जान्हवी पंकज एस हेरिटेज के कस्टम आउटफिट में नजर आईं थीं। वहीं उनकी स्टाईलिंग रिया कपूर ने की था। इसका एक वीडियो अभिनेत्री ने अपने इंस्टा अकाउंट पर साझा किया है।

विज्ञापन

जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@janhvikapoor

जान्हवी का वर्क फ्रंट

  •  साल 2026 में जान्हवी की कोई बॉलीवुड फिल्म रिलीज नहीं हुई। 
  • वह सिर्फ तेलुगु फिल्म 'पेद्दी' में रामचरण के साथ नजर आई थीं। 
  • इन दिनों वह 'लग जा गले' की शूटिंग कर रही हैं। 
  • रिपोर्ट्स के मुताबिक अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण अभिनीत 'राका' में भी नजर आएंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें