करीबियों ने रिश्वत देने की कोशिश
आगे अपनी बातचीत में आमिल कियान खान ने कहा, ‘फिल्म के कई कलाकारों और क्रू सदस्यों के साथ-साथ मेरे दोस्तों और रिश्तेदारों ने भी मुझसे क्लाइमैक्स जानने के लिए मुझे रिश्वत तक देने की कोशिश की। लेकिन गायतोंडे (फिल्म के किरदार) की तरह, मैं भी निर्माताओं के प्रति ईमानदार और वफादार रहा।
फिल्म के लिए लिखे सौ से ज्यादा ड्राफ्ट
फिल्म ‘दृश्यम 3’ को लिखने में आई मुश्किलों पर लेखक ने कहा, ‘मेरे पास फोल्डरों के अंदर फोल्डर हैं, तारीखों, संख्याओं, संख्याओं के बाद तारीखों वाले ड्राफ्ट हैं, और फाइनल, फाइनल 2, फाइनल फाइनल और शायद फाइनल प्लीज गॉड जैसे नामों वाली फाइलें हैं। मैंने सचमुच गिनती खो दी है, लेकिन अलग-अलग रूपों में हमने करीबन इस फिल्म के सौ से ज्यादा ड्राफ्ट तैयार किए हैं।
फिल्म 'दृश्यम 3' का कलेक्शन
- फिल्म 'दृश्यम 3' रिलीज के दूसरे ही दिन 100 करोड़ क्लब का हिस्सा बन गई।
- तीसरे दिन इसकी कमाई 150 करोड़ रुपये पार हो चुकी है।
- कल रविवार की छुट्टी का भरपूर फायदा लेते हुए इसने 61 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
- इससे पहले ओपनिंग डे पर इस फिल्म ने 62 करोड़ रुपये कमाए थे।
- वहीं शनिवार को कलेक्शन 53.50 करोड़ रुपये का रहा था।
- अब सोमवार को वर्किंग डे होने के चलते फिल्म की कमाई में गिरावट आई है।
- हालांकि, इसने देश भर में 180.76 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है।