फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janhvi Kapoor-Shikhar: बॉयफ्रेंड के साथ दोस्त की शादी में पहुंचीं जान्हवी, अंबानी की छोटी बहूरानी भी आईं नजर

Sun, 12 Jan 2025 06:27 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Janhvi Kapoor Shikhar Pahariya: अभिनेत्री जान्हवी कपूर इन दिनों अपने करियर से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। कथित तौर पर वे शिखर पहाड़िया को डेट कर रही हैं। हाल ही में एक करीबी दोस्त की शादी में दोनों साथ दिखे।
विज्ञापन
करीबी दोस्त की शादी में जुटे स्टारकिड्स - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड सितारे जिस इवेंट में साथ नजर आएं, उसकी चर्चा न हो भला कैसे हो सकता है? हाल ही में मौका रहा बॉलीवुड के चर्चित स्टारकिड्स के करीबी दोस्तों की शादी का। इसमें अनन्या पांडे, जान्हवी कपूर और खुशी कपूर भी शामिल हुए। जान्हवी कपूर ने दोस्त की शादी में अपने कथित बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ शिरकत की। इस आयोजन में अंबानी की छोटी बहू राधिका मर्चेंट ने भी उपस्थिति दर्ज कराई। तस्वीरें अनन्या पांडे ने शेयर की हैं।

विज्ञापन

अनन्या पांडे. जान्हवी, शिखर पहाड़िया, राधिका मर्चेंट व अन्य - फोटो : इंस्टाग्राम
दोस्त की शादी में सितारों का मेला
आज रविवार 12 जनवरी को अनन्या पांडे ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें सभी स्टारकिड्स नजर आ रहे हैं। राधिका मर्चेंट को भी तस्वीर में देखा जा सकता है। इसके अलावा जान्हवी कपूर के बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया भी दिख रहे हैं। दोनों साथ में पोज देते दिख रहे हैं। तस्वीर के साथ अनन्या ने लिखा है, 'निक्की और कोचि के लिए हम सभी यहां इकट्ठे हुए'। 

खुशी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
जान्हवी कपूर की बहन खुशी भी आईं नजर
फोटोज में जान्हवी कपूर की छोटी बहन खुशी भी पोज देती दिख रही हैं। खुशी जल्द ही बड़े परदे पर डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म 'लवयापा' से वे सिल्वर स्क्रीन पर दस्तक देंगी। इसमें वे आमिर खान के बड़े बेटे जुनैद खान के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी। फिल्म फरवरी में रिलीज होने वाली है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया। 

ये खबर भी पढें:
Karan Johar: करण जौहर ने किसे बताया बेहद खास साथी? बोले, 'मैं...को डेट कर रहा हूं'
विज्ञापन

पार्टी के दौरान जान्हवी कपूर-शिखर पहाड़िया-ओरी - फोटो : इंस्टाग्राम@orry
कौन हैं शिखर?
बात करें जान्हवी के बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया की तो बिजनेसमैन हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक वे अपने पिता का बिजनेस संभाल रहे हैं। वे प्रोफेशनल पोलो प्लेयर भी हैं। 2013 में रॉयल जयपुर पोलो टीम के सदस्य के रूप में उन्होंने बर्कशायर पोलो क्लब लंदन में भारत का प्रतिनिधित्व भी किया। उनके बड़े भाई वीर पहाड़िया हैं, जो एक्टर हैं। जल्द ही वे अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'स्काईफोर्स' में नजर आएंगे। 

ये खबर भी पढें:
South Movies: बॉक्स ऑफिस पर साउथ की इन बड़ी फिल्मों का तिलिस्म रहा बेअसर, अब 'गेम चेंजर' पर मंडराया खतरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें