फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janhvi Kapoor: 'परम सुंदरी' एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने सिद्धार्थ से चलानी सीखी स्कूटी, शेयर की तस्वीरें

Mon, 21 Apr 2025 11:24 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Param Sundari: बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें वह सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ नजर आ रही हैं, जिसे देखने के बाद प्रशंसकों की उत्सुकता बढ़ गई है कि क्या यह उनकी फिल्म 'परम सुंदरी' की तस्वीरें हैं...
 
विज्ञापन
जान्हवी ने सिद्धार्थ से सीखी स्कूटी - फोटो : इंस्टाग्राम@janhvikapoor
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जान्हवी कपूर ने सोशल मीडिया पर अपनी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह स्कूटी चलाना सीख रही हैं। इन तस्वीरों के साथ जान्हवी ने एक खोस नोट भी लिखा है, जो प्रशंसकों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

जान्हवी का इंस्टाग्राम पोस्ट
जान्हवी कपूर ने कुछ ही देर पहले इंस्टाग्राम पर अपनी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की कुछ खास तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों को देखकर लग रहा है कि जान्हवी सिद्धार्थ से स्कूटी चलाना सीख रही हैं। लाल साड़ी में ब्लैक गॉगल के साथ जान्हवी के चेहरे की खुशी किसी का भी दिल जीत लेगी। वहीं सिद्धार्थ हमेशा की तरह हैंडसम लुक में दिखाई दे रहे हैं। इन तस्वीरों में सिद्धार्थ जान्हवी की मदद करते नजर आ रहे हैं। इन बेहतरीन तस्वीरों के साथ जान्हवी ने कैप्शन में लिखा, 'परम को बहुत अच्छा लगता है जब मैं उसे घुमाने ले जाती हूं ParamSundari'

फैंस की प्रतिक्रिया
जान्हवी की सिद्धार्थ के साथ इन तस्वीरों पर मैडॉक फिल्म्स ने लिखा, 'सुन्दर जोड़ी गोल।' वहीं बॉलीवुड अभिनेता संजय कपूर ने लिखा, 'परमीत को भी यह पसंद है।' एक फैन ने लिखा, 'आपको स्कूटी चलाना नहीं आता है क्या।', एक फैन ने सिद्धार्थ की पत्नी और अभिनेत्री कियारा आडवाणी के टैग करते हुए कमेंट लिखा, 'ये क्या है', एक और फैन ने लिखा, 'बहुत सुंदर लग रही हो परम सुंदरी', एक और फैन ने लिखा, 'आप दोनों और तेलुगु गाना', एक और फैन ने लिखा, 'बॉलीवुड का रोमांटिक-कॉमेडी।'

यह भी पढ़ें:
Abhinav Shukla Asim Riaz: अभिनव शुक्ला का असीम रियाज पर पलटवार, बोले- धक्का-मुक्की करना सेट की संपत्ति...
विज्ञापन

परम सुंदरी
दरअसल, सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर जल्द ही मैडॉक फिल्म 'परम सुंदरी' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का पोस्टर भी रिलीज किया जा चुका है। यह फिल्म 25 जुलाई 2025 को रिलीज होगी। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा परम के किरदार में नजर आएंगे जबकि जान्हवी कपूर सुंदरी का रोल निभाएंगी।

यह भी पढ़ें:
Kesari 2 Collection Day 4: सोमवार को 'केसरी चैप्टर 2' के कलेक्शन में आई गिरावट, जानें चौथे दिन की कमाई..

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें