फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janhvi Kapoor: जान्हवी कपूर ने पैपराजी से कहा- वापस बाहर ही आना है...फिर जिम के भीतर चली गईं

Sun, 02 Jan 2022 07:58 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह उनका जिम जाते हुए वीडियो है। जिसमें जान्हवी कपूर ब्लैक रंग की शॉर्ट ड्रेस में जिम जा रही हैं और पैपराजी उनसे फोटो खिंचवाने की गुजारिश कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह उनका जिम जाते हुए वीडियो है। जिसमें जान्हवी कपूर ब्लैक रंग की शॉर्ट ड्रेस में जिम जा रही हैं और पैपराजी उनसे फोटो खिंचवाने की गुजारिश कर रहे हैं। हालांकि, आमतौर पर जान्हवी कपूर पैपराजी को कभी भी पोज देने से इंकार नहीं करती हैं लेकिन इस बार उन्होंने जो कहा उससे लग रहा है कि उनकी फोटो खिंचवाने की इच्छा नहीं थी।

विज्ञापन


जब पैपराजी ने जान्हवी कपूर से फोटो के लिए पोज मांगी तो उन्होंने जवाब दिया, वापस बाहर ही आना है। यह कहते हुए जान्हवी कपूर जिम के भीतर चली गईं। जान्हवी कपूर अपनी कार से बाहर निकलीं और सीधे जिम के अंदर चले गईं। उन्होंने वहां मौजूद पैपराजी से फोटो के लिए उनके बाहर आने तक का इंतजार करने के लिए कहा। हालांकि जान्हवी कपूर ने इस दौरान कुछ सेकेंड के लिए मुड़कर पैपराजी को पोज दिया और फिर सीधे आगे बढ़ती रहीं।



उनकी इस वीडियो को विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। जिसे अब तक 17 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि जान्हवी कपूर को लोगों ने सिर चढ़ा लिया है। एक अन्य यूजर ने लिखा, इनको ठंड नहीं लगती है क्या? गौरतलब है कि जान्हवी कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें