बॉलीवुड अभिनेता और लोकसभा सदस्य सनी देओल इंस्टाग्राम पर काफी सक्रिय रहते हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। अब सनी देओल ने रविवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह बर्फ से खेलते हुए नजर आ रहे हैं। सनी देओल इस वक्त मनाली में हैं और लाइफ एन्जॉय कर रहे हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सनी देओल हंसते हुए अपने माथे और चेहरे पर बर्फ लगा रहे हैं। वीडियो शुरू होते ही वह अपने सिर को बर्फ में घुसाते हैं और उसके बाद उनके चेहरे और माथे पर बर्फ लग जाती है। इसके बाद सनी देओल हंसने लगते हैं। वीडियो के बैकग्राउंड से भी हंसने की आवाज आ रही है। इस वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है कि सनी देओल वेकेशन पर हैं और जिंदगी के हर पल को एन्जॉय कर रहे हैं।
वीडियो को शेयर करते हुए सनी देओल ने लिखा, आइसिंग ऑन द केक। इस वीडियो में उन्होंने माउंटनेंस, सनोडे और संडे हैशटैग लगाया है। इस वीडियो पर सनी देओल के फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, सर मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूं.. लव यू सनी सर। वहीं एक अन्य ने लिखा, आपको ढेर सारा प्यार सनी।
इस वीडियो को अब तक 42 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। गौरतलब है कि इससे पहले भी सनी देओल ने पहाड़ों से अपने पिता धर्मंद्र के साथ कई वीडियोज और तस्वीरें शेयर की थीं।