होनी चाहिए यह खूबी
हाल ही में एक बातचीत के दौरान जान्हवी कपूर ने बताया कि उनके पिता बोनी कपूर उनके लिए कैसा पति चाहते हैं? दरअसल बोनी कपूर चाहते हैं कि जान्हवी को उनसे भी लंबा पति मिले। जान्हवी का कहना है, 'पापा की बस यही ख्वाहिश है। उन्हें किसी और चीज से फर्क नहीं पड़ता है। वह कहते हैं कि जान्हवी का होने वाला पति मेरे जितना लंबा होना चाहिए और मेरे पापा की हाइट 6'1 है।'
पूरी दुनिया घुमाना चाहते हैं
इसके अलावा जान्हवी कपूर ने यह भी बताया है उनके पिता चाहते हैं कि वह और खुशी शादी से पहले पूरी दुनिया घूमें। जान्हवी ने कहा, 'पापा मुझसे और खुशी से कहते हैं कि तुम्हारी शादी से पहले मैं चाहता हूं कि तुम दोनों दुनिया घूम लो, ताकि जाकर अपने पति को बता सको कि तुमसे शादी करने से पहले मेरे पिता ने मुझे पूरी दुनिया घुमाया है।' जान्हवी ने आगे कहा कि मुझे अब एहसास होता है कि उन्होंने ऐसा क्यों कहा? वह यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि जिस व्यक्ति से भी हम शादी करें, वह मेरे और खुशी के साथ भी वैसा ही व्यवहार करे, जैसा पापा करते हैं।
बेटियों के साथ है अच्छी बॉन्डिंग
बता दें कि जान्हवी कपूर प्रोड्यूसर बोनी कपूर और दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटी हैं। जान्हवी कपूर की एक छोटी बहन खुशी कपूर हैं, जो जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। जान्हवी कपूर और खुशी के साथ बोनी कपूर की काफी अच्छी बॉन्डिंग है।