जान्हवी कपूर ने इसके अलावा अपनी मां श्रीदेवी के हुए एक घटना का जिक्र करते हुए बताया कि उनके पिता बोनी कपूर हमेशा अपने परिवार को लेकर बहुत सजग रहे हैं और एक बार तो वह मां की मदद करने मुंबई से इटली तक चले गए थे। हुआ यूं था कि श्रीदेवी अपने चेन्नई वाले घर के लिए फर्नीचर खरीदने इटली में थी। वहां एक स्थानीय युवक श्रीदेवी पर किन्हीं वजहों से हमलावर हो गया। श्रीदेवी अपने एक दोस्त के साथ वहां गई थीं और इस घटना के बाद वह इतनी परेशान हो गईं कि उन्होंने सीधे बोनी कपूर को फोन कर दिया। बोनी कपूर को ये पूरा मामला सुनकर बहुत गुस्सा आया और वह तुरंत पूरे मामले को समझने और श्रीदेवी की मदद के लिए इटली चले गए।
Vishal Jethwa: विशाल जेठवा अब दिखेंगे इस हैरान कर देने वाले किरदार में, कहानी सुनते ही बोल पड़े ‘सलाम वेंकी’
जान्हवी कपूर अक्सर अपनी मां से जुड़ी यादें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में जब उनसे पूछा गया गया कि वह अपनी मां की बायोपिक में काम करना चाहेंगी तो अभिनेत्री ने कहा था कि वह अपनी मां की बायोपिक में नहीं काम कर सकतीं क्योंकि मां की याद आने के बाद आते ही वह रो देते हैं। जाह्नवी कपूर इन दिनों अभिनेता राजकुमार राव के साथ फिल्म 'मिस्टर एण्ड मिसेज माही' में काम कर रहीं हैं। इसके अलावा अभिनेता वरुण धवन के साथ उनकी एक फिल्म 'बवाल' भी बन रही है।
Drishyam 2: रिलीज से पहले 'दृश्यम 2' ने मचाया बवाल, कमा डाले इतने करोड़, क्या तोड़ पाएगी पहली किश्त का रिकॉर्ड?