फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janhvi Kapoor: जान्हवी ने बताई मां की बायोपिक न करने की वजह, श्रीदेवी के साथ हुए दुर्व्यवहार का किस्सा सुनाया

Thu, 17 Nov 2022 04:04 PM IST
मेघा चौधरी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

श्रीदेवी की कहानी को बड़े पर्दे पर उतारने की कोशिशों में कई फिल्म निर्माता लगे हुए हैं और उनकी बेटी जान्हवी से भी लोग अक्सर उनकी मां की बायोपिक पर सवाल करते रहते हैं। अब जान्हवी ने पहली बार इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबईजान्हवी कपूर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेटफ्लिक्स की माधुरी दीक्षित स्टारर वेब सीरीज ‘द फेम गेम’ में एक अभिनेत्री के अपने बच्चों और पति के साथ बनते बिगड़ते रिश्तों के बीच हिंदी सिनेमा में अपनी स्थिति को लेकर संघर्ष की कहानी जब से सामने आई है, लोग इसके धागे अभिनेत्री श्रीदेवी के निजी जीवन से जोड़ने की कोशिश करते रहे हैं। श्रीदेवी की कहानी को बड़े पर्दे पर उतारने की कोशिशों में भी कई फिल्म निर्माता उनके आकस्मिक निधन के बाद से लगे रहे हैं और उनकी बेटी जान्हवी से भी लोग अक्सर उनकी मां की बायोपिक पर सवाल करते रहते हैं। अब जाकर जान्हवी ने पहली बार इन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। वह कहती हैं, ‘मां की याद आते ही मुझे रोना आ जाता है और मैं उनकी बायोपिक कर नहीं पाऊंगी।’

विज्ञापन

जान्हवी कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जान्हवी कपूर ने इसके अलावा अपनी मां श्रीदेवी के हुए एक घटना का जिक्र करते हुए बताया कि उनके पिता बोनी कपूर हमेशा अपने परिवार को लेकर बहुत सजग रहे हैं और एक बार तो वह मां की मदद करने मुंबई से इटली तक चले गए थे। हुआ यूं था कि श्रीदेवी अपने चेन्नई वाले घर के लिए फर्नीचर खरीदने इटली में थी। वहां एक स्थानीय युवक श्रीदेवी पर किन्हीं वजहों से हमलावर हो गया। श्रीदेवी अपने एक दोस्त के साथ वहां गई थीं और इस घटना के बाद वह इतनी परेशान हो गईं कि उन्होंने सीधे बोनी कपूर को फोन कर दिया। बोनी कपूर को ये पूरा मामला सुनकर बहुत गुस्सा आया और वह तुरंत पूरे मामले को समझने और श्रीदेवी की मदद के लिए इटली चले गए।

Vishal Jethwa: विशाल जेठवा अब दिखेंगे इस हैरान कर देने वाले किरदार में, कहानी सुनते ही बोल पड़े ‘सलाम वेंकी’
विज्ञापन

जान्हवी कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जान्हवी कपूर अक्सर अपनी मां से जुड़ी यादें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में जब उनसे पूछा गया गया कि वह अपनी मां की बायोपिक में काम करना चाहेंगी तो अभिनेत्री ने कहा था कि वह अपनी मां की बायोपिक में नहीं काम कर सकतीं क्योंकि मां की याद आने के बाद आते ही वह रो देते हैं। जाह्नवी कपूर इन दिनों अभिनेता राजकुमार राव के साथ फिल्म 'मिस्टर एण्ड मिसेज माही' में काम कर रहीं हैं। इसके अलावा अभिनेता वरुण धवन के साथ उनकी एक फिल्म 'बवाल' भी बन रही है।

Drishyam 2: रिलीज से पहले 'दृश्यम 2' ने मचाया बवाल, कमा डाले इतने करोड़, क्या तोड़ पाएगी पहली किश्त का रिकॉर्ड?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें