जान्हवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा फिल्म ‘परम सुंदरी’ को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। वह अलग-अलग शहर जाकर अपनी फिल्म को दर्शकों के बीच प्रमोट कर रहे हैं। हाल ही में दाेनों को दिल्ली में भी देखा। वह दिल्ली की एक मशहूर जगह पर देखे गए। इस जगह पर एक खास तरह की डिश को देखकर जान्हवी खुद को चटखारे लेने से नहीं रोक पाई।
सिद्धार्थ ने जान्हवी को खिलाए दिल्ली के मशहूर छोले-भटूरे
एक वायरल वीडियो में जान्हवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा दिल्ली के एक मशहूर छोले-भटूरे शॉप पर पहुंचे। यहां पर पैपराजी भी मौजूद थे। दोनों एक्टर्स ने गर्मा-गर्म छोले-भटूरे का मजा लिया। सिद्धार्थ ने जान्हवी को बताया कि किस तरह छोले-भटूरे खाने हैं। जान्हवी भी चाव से इस डिश को एंज्वॉय करती दिखी।
गुरुद्वारे और इंडिया गेट भी पहुंचे सिद्धार्थ और जान्हवी
दिल्ली की कुछ और चर्चित जगहों पर जान्हवी और सिद्धार्थ मल्होत्रा गए। उन्होंने गुरुद्वारे में मथा टेका। साथ इंडिया गेट पर भी यह दोनों नजर आए। इंडिया गेट पर जान्हवी और सिद्धार्थ ने खूब मस्ती की।
ये खबर भी पढ़ें:
Param Sundari: ‘चर्च सीन नहीं हटाया तो सड़क पर विरोध करेंगे’, सिद्धार्थ-जान्हवी की फिल्म पर भड़का ईसाई समुदाय
क्या है परम सुंदरी की कहानी
फिल्म ‘परम सुंदरी’ में एक लव स्टोरी को दिखाया जाएगा। इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा परम नाम का किरदार निभा रहे हैं, जो कि उत्तर भारत से बिलॉन्ग करता है, वहीं जान्हवी कपूर ने सुंदरी नाम की लड़की का रोल किया है, जो दक्षिण भारत से आती है। इन दोनों के बीच कैसे प्यार होता है, यह फिल्म की स्टोरी लाइन है। इस तरह के सब्जेक्ट पर पहले भी फिल्में बनी हैं, लेकिन दिनेश विजान और तुषार जलोटा, इसी कहानी को अलग ढंग से कहने वाले हैं। अभी तक फिल्म के जो गाने, सीन्स सामने आए हैं, उसमें जान्हवी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की केमिस्ट्री काफी अच्छी दिख रही है।
'परम सुंदरी' के अलावा इन फिल्मों में भी नजर आएंगी जान्हवी कपूर
जान्हवी कपूर की फिल्म ‘परम सुंदरी’ जल्द रिलीज होगी। इस फिल्म के अलावा वह ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ नाम की मूवी भी कर रही हैं। अगले साल रिलीज होने वाली एक साउथ फिल्म ‘पेड्डी’ में भी जाहन्वी अभिनय करती नजर आएंगी। इस फिल्म में वह राम चरण के साथ नजर आएंगी।