एआई फोटोज पर क्या बोलीं एक्ट्रेस?
एआई फोटोज को लेकर एक्ट्रेस ने कहा कि आज भी उन्हें उनकी कोई एआई फोटो ऑनलाइन देखने को मिल जाती हैं। उन्होंने कहा कि कई बार ऐसी तस्वीरें दिखती हैं, जिनमें उन्हें ऐसे कपड़ों में या ऐसे पोज में दिखाया जाता है, जो उन्होंने कभी किया ही नहीं।
उन्होंने कहा, ‘मैं बिल्कुल भी सुकून में नहीं हूं। इंटरनेट पर मेरी ऐसी तस्वीरें हैं, जिन्हें कुछ ऑफिशियल न्यूज पेज भी शेयर कर चुके हैं, लेकिन वो पूरी तरह एआई से बनी हैं। मैंने कभी ऐसे कपड़े नहीं पहने और ना ही वैसे फोटो खिंचवाई हैं।’
वर्कफ्रंट
जान्हवी कपूर जल्द ही साउथ एक्टर रामचरण के साथ फिल्म ‘पेद्दी’ में नजर आएंगी। पिछले साल वह फिल्म ‘परम सुंदरी’ और ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ में नजर आई थीं।