फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पायरेसी से बचने के लिए मेकर्स ने बदली 'धड़क' की रिलीज डेट, अब इस दिन देख सकेंगे दर्शक

Sat, 07 Jul 2018 04:28 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
धड़क
विज्ञापन

जाह्नवी कपूर फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं । दर्शकों को इस फिल्म और श्रीदेवी की बेटी से काफी उम्मीदें हैं । यह फिल्म 20 जुलाई को रिलीज होने वाली है । जाह्नवी और ईशान खट्टर फिल्म का जोरों-शोरों से प्रमोशन कर रहे हैं । 

विज्ञापन


भारत के साथ यह फिल्म यूएई में भी रिलीज होगी । पायरेसी से बचने के लिए धड़क के मेकर्स ने एक बड़ा कदम उठाया है । यूएई में आमतौर पर गुरुवार को फिल्में रिलीज होती हैं लेकिन धड़क शुक्रवार को रिलीज होगी । 

विज्ञापन

धड़क
ट्रेड एनालिटिक्स तरण आदर्श ने यह जानकारी ट्वीट कर दी है । उन्होंने लिखा, 'पिछले हफ्ते ‘संजू’ के मेकर्स ने गुरूवार को यूएई में फिल्म रिलीज नहीं की...वहां भी ये फिल्म शुक्रवार को रिलीज की गई जैसे कि बाकी की जगहों पर । क्या अब हम यूएई और गल्फ कंट्रीज में नया ट्रेंड सेट होते हुए देख रहे हैं?'

बता दें कि फिल्म 'संजू' का प्रिंट भी ऑनलाइन लीक हो गया था । जिससे मेकर्स को भारी नुकसान उठाना पड़ा । पहले दुबई और पाकिस्तान से फिल्में लीक हो जाया करती थीं लेकिन अब बांग्लादेश का नाम भी इसमें शामिल हो गया है। कहा जा रहा है कि 'संजू'  बांग्लादेश से लीक हुई है । 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें