जान्हवी कपूर-जूनियर एनटीआर
- फोटो : social media
जान्हवी ने साइन की जूनियर एनटीआर 30
जानकारी के मुताबिक जान्हवी को कथित तौर पर एनटीआर 30 के अभिनेत्री के रूप में साइन किया गया है। इन दिनों साउथ फिल्मों के बढ़ते हुए क्रेज को लेकर कोई संदेह नहीं है कि बॉलीवुड का हर कलाकार उस क्षेत्र का हिस्सा बनने की इच्छा रखता है। पिछले साल रिलीज हुई आरआरआर में आलिया भट्ट ने अभिनय किया था और सीता रामम में मृणाल ठाकुर ने मुख्य भूमिका अदा की थी। दोनों ही अभिनेत्रियों के अभिनय की खूब सराहना की गई थी और फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला था।
ये भी पढ़े-
KGF Chapter 3: खत्म हुआ इंतजार! जानिए कब रिलीज होगी रॉकी भाई की 'केजीएफ चैप्टर 3'
मृणाल ठाकुर-रश्मिका मंदाना
- फोटो : social media
रश्मिका और मृणाल ठाकुर ने बढ़ाई अपनी फिल्म की फीस
हाल ही में मिली जानकारी के अनुसार मृणाल ठाकुर ने फिल्म सीता रामम के लिए 1 करोड़ की फीस चार्ज की थी। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर भारी सफलता हासिल हुई थी। जिसके बाद उन्होंने अपनी फीस को बढ़ा दिया है। वहीं, दूसरी ओर फिल्म पुष्पा की सफलता के बाद रश्मिका मंदाना ने भी अपनी फीस को बढ़ाकर 5 करोड़ रुपये प्रति फिल्म कर दिया है।
ये भी पढ़े-
राजस्थान के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी रचाएंगे सिद्धार्थ-कियारा