बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में छाई रहती हैं। जान्हवी ने साल 2018 फिल्म 'धड़क' से इंडस्ट्री में कदम रखा था। इसके बाद एक्ट्रेस कई फिल्मों में नजर आईं। जान्हवी को रविवार की सुबह उनके रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। दोनों अपना समर वेकेशन एंजॉय करने के लिए मुंबई से बाहर जा रहे थे।
कई खास मौकों पर साथ आए नजर
शिखर पहाड़िया महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के पोते हैं। उन्हें हाल ही में जान्हवी, खुशी और बोनी कपूर के साथ छुट्टियां मनाने भी देखा गया था। इसके अलावा वो एक्ट्रेस के साथ कई पार्टियों में नजर आते हैं। NMACC के उद्घाटन समारोह में भी उन्हें बोनी कपूर के साथ देखा गया था।
Anil Kapoor: 'कहीं भी जाने को तैयार हूं, बस...', साउथ इंडस्ट्री में काम करने के सवाल पर बोले अनिल कपूर
'एनटीआर 30' से रखेंगी साउथ फिल्म इंडस्ट्री में कदम
जान्हवी कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्र्रेस नितेश तिवारी की 'बवाल' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वह वरुण धवन के साथ पहली बार स्क्रीन पर नजर आने वाली हैं। यह फिल्म छह अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। इसके अलावा जान्हवी जूनियर एनटीआर की फिल्म 'एनटीआर 30' के साथ टॉलीवुड में अपना डेब्यू करेंगी।
यह भी पढ़ें- Sajal Ali: पाकिस्तानी एक्ट्रेस सजल अली ने श्रीदेवी को किया याद, बॉलीवुड फिल्मों में फिर करना चाहती हैं काम