पहले से कितना अलग है दूसरा सीजन
ट्रेलर देख ऐसा लग रहा है जैसे छोटे शहरों, कसबों के छोटे छोटे स्कैम ने बड़ा रूप लेना शुरू कर दिया है। इसकी जड़ें अब राजनीतिक गलियारों में जा पहुंची है। पहले सीजन में जहां फोन कॉल के जरिए लोगों को लूटा जाता है, वहीं दूसरे सीजन में स्कैम को अंजाम देने के लिए सिम कार्ड, आधार कार्ड जैसे पैंतरो का इस्तेमाल किया जाता है।
ट्रेलर में एक से बढ़कर एक डायलॉग
दूसरे सीजन के दो डायलॉग- ‘इतना बड़ा स्कैम तो पूरा इंडिया ने नहीं देखा होगा' और ‘देश नेता से नहीं पईसन से चलता है’ ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। डायलॉग्स के साथ-साथ ट्रेलर में दिखाए गए सीन भी शानदार हैं। एक दृश्य में बच्चे सिम कार्ड तोड़ते हुए नजर आ रहे हैं। जब गिरोह का सरदार उनसे पूछता है कि वह ऐसा क्यों कर रहे हैं। तब बच्चे कहते हैं कि वह नहीं चाहते कि वह इस सिम कार्ड की वजह से पकड़े जाएं इसलिए वह इसे तोड़ रहे हैं। इस पर गैंग लीडर कहता है-‘हम तो चाहते हैं कि पकड़े जाएं तभी तो यह स्कैम प्लान किया है।’