'जेलर 2' ने की जबरदस्त ओपनिंग
रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। पहले दिन गुरुवार को फिल्म ने खबर लिखे जाने तक 29.39 करोड़ की कमाई कर ली है। देर रात तक इन आकंड़ों में बढ़ोतरी हो सकती है। वीकएंड पर इसकी कमाई में और बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
रजनीकांत की पिछली फिल्म 'कुली' थी, जो 14 अगस्त 2025 को रिलीज हुई थी। 'कुली' ने पहले दिन 65 करोड़ का कलेक्शन किया था। अब देखना होगा कि जेलर 2 इस रिकॉर्ड को तोड़ पाती है या नहीं।
देखिए रजनीकांत की पिछली फिल्मों के पहले दिन का कलेक्शन