फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेकर्स ने रजनीकांत की 'जेलर 2' का एक्सक्लूसिव बीटीएस वीडियो किया शेयर, फैंस को दी दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं

Mon, 20 Oct 2025 04:30 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rajinikanth Jailer 2 BTS Video: 'जेलर 2' के निर्माताओं ने आज दिवाली के शुभ अवसर पर फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही फैंस के पसंदीदी अभिनेता रजनीकांत की एक्शन फिल्म 'जेलर 2' का एक्सक्लूसिव बीटीएस वीडियो भी शेयर किया।
विज्ञापन
जेलर 2 - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवाली के शुभ अवसर पर निर्माताओं ने बहुप्रतीक्षित तमिल फिल्म 'जेलर 2' के कुछ रोमांचक बिहाइंड-द-सीन शेयर किए हैं। नेल्सन दिलीपकुमार द्वारा लिखित और निर्देशित रजनीकांत अभिनीत फिल्म 'जेलर 2' की रिलीज का फैंस देश भर में इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

जेलर 2 बीटीएस वीडियो
दिवाली के शुभ मौके पर 'जेलर 2' फिल्म के मेकर्स ने कुछ रोमांचक बिहाइंड-द-सीन (BTS) वीडियो शेयर किए हैं। फैंस पूरे देश में इस तमिल फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

BTS वीडियो में क्या खास
सोशल मीडिया पर वायरल इन वीडियो में एक्शन सीन, टीम की बातचीत और मजेदार पल दिखाए गए हैं। इस पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, 'सभी को दिवाली की शुभकामनाएं! #जेलर2 का एक्सक्लूसिव BTS। #हैप्पीदीपावली।'

यह भी पढ़ें: निर्माताओं ने दिवाली पर नहीं शेयर किया रणबीर कपूर का लुक, फैंस हुए नाराज; बोले- 'एक पोस्टर तो शेयर कर ही...'
विज्ञापन

'जेलर 2' के बारे में
तमिल एक्शन-कॉमेडी फिल्म 'जेलर 2' को नेल्सन दिलीप कुमार ने लिखा और निर्देशित किया है। इस फिल्म को सन पिक्चर्स निर्मित कर रहा है। इस फिल्म में रजनीकांत मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। रजनीकांत के अलावा फिल्म में राम्या कृष्णन, योगी बाबू, मिरना, एसजे सूर्या, शिव राजकुमार, नंदमुरी बालकृष्ण और मिथुन चक्रवर्ती नजर आएंगे। यह फिल्म 12 जून 2026 को कई भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह 'जेलर' (2023) की अगली कड़ी है। मिथुन चक्रवर्ती फिल्म में अहम भूमिका निभाएंगे। पहले रजनीकांत ने उनकी दो फिल्मों में स्पेशल रोल किए थे - 'भ्रष्टाचार' (1989, हिंदी) और 'भाग्य देवता' (1997, बंगाली)। रजनीकांत की पिछली फिल्म 'कुली' लोकेश कनगराज की थी।

यह भी पढ़ें: रजनीकांत-अल्लू-चिरंजीवी सहित कई साउथ सेलेब्स ने फैंस को दी दिवाली की शुभकामनाएं, शेयर किया खास पोस्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें