फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saif Ali Khan: सैफ अली खान की रिकवरी को लेकर बोले जयदीप अहलावत, 'उनके चोट के निशान मैंने देखे हैं'

Sun, 09 Feb 2025 09:59 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सैफ अली खान खुद पर हुए हमले के बाद रिकवरी कर रहे हैं। सैफ की रिकवरी को लेकर जयदीप अहलावत ने भी बात की है। उन्होंने कहा कि मैं सैफ को लगी चोट के निशान देखे हैं। 
विज्ञापन
जयदीप अहलावत- सैफ अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सैफ अली खान हमले के बाद हाल ही में ज्वैल थीफ की स्क्रीनिंग में लोगों के सामने आए। उन्होंने नेक्स्ट ऑन नेटफ्लिक्स इवेंट में भाग लिया, जहां उन्होंने अपनी आगामी फिल्म ज्वेल थीफ - द हीस्ट बिगिन्स का टीजर भी लॉन्च किया। इस फिल्म में जयदीप अहलावत भी उनके साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म और सैफ को लेकर जयदीप अहलावत ने कुछ बातें की हैं।
विज्ञापन

जयदीप अहलावत - फोटो : इंस्टाग्राम
सैफ को लेकर बोले जयदीप अहलावत
जयदीप अहलावत ने सैफ अली खान की ताकत की सराहना की है। उन्होंने कहा, "मुझे पता है कि वह चोटिल हैं। मैंने उनके निशान और सब कुछ देखा है।" जयदीप अहलावत ने लोगों की प्रतिक्रिया पर कहा कि उनकी चोट मैंने देखी हैं। उन्होंने सही मानसिकता के साथ परिस्थिति का सामना किया। वह बिना देर किए काम पर भी लौट आए। बता दें कि सैफ अली खान इस कार्यक्रम में अपने हाथ में प्लास्टर और गर्दन पर पट्टी बांधे हुए दिखाई दिए थे।

सैफ अली खान व अन्य - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
टीजर लॉन्च में पहुंचे सैफ अली खान
टीजर लॉन्च के दौरान बोले सैफ अली खान को लेकर कहा, दर्शकों के सामने खड़े होकर उन्हें बहुत अच्छा लगा। उन्होंने फिल्म के लिए अपनी उत्सुकता साझा करते हुए कहा कि वह और सिद्धार्थ लंबे समय से इस प्रोजेक्ट पर चर्चा कर रहे थे।
विज्ञापन

सैफ अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम@actorsaifalikhan
सैफ अली खान पर हुआ हमला
16 जनवरी 2025 को सैफ अली खान के बांद्रा स्थित आवास पर हुए हमले के बाद से पुलिस इस केस की जांच कर रही है। हाल ही में मुंबई पुलिस ने सैफ पर हमला करने वाले को गिरफ्तार किया था। पुलिस का दावा था कि आरोपी बांग्लादेश का नागरिक हो सकता है। पुलिस हमले के पीछे विदेशी साजिश के एंगल से भी जांच कर रही है। वहीं, सैफ अली खान की बात करें तो वह इस समय लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। डॉक्टरों के मुताबिक उनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें