फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anjana Sukhani: सलाम-ए-इश्क में एक सीन करने के दौरान डर गईं थीं अंजना सुखानी, बोलीं- जबरदस्ती करना पड़ा

Sun, 09 Feb 2025 09:01 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अंजना सुखानी ने फिल्म मेकर निखिल आडवाणी की फिल्म को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि फिल्म में किसिंग सीन को लेकर वो बहुत घबरा गईं थी, लेकिन वे इंडस्ट्री में नईं थीं, इसलिए उन्हें ऐसा करना पड़ा।
विज्ञापन
अंजना सुखानी- निखिल आडवाणी - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निखिल आडवाणी की फिल्म 'सलाम-ए-इश्क' में नजर आईं अभिनेत्री अंजना सुखानी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि फिल्म के सेट पर उनका अनुभव बहुत खराब रहा। अंजना ने कहा कि निखिल उनके साथ बहुत बुरे और स्ट्रिक्ट रहे। उन्होंने बताया कि बिना किसी पूर्व चेतावनी के लिए अनिल कपूर के साथ किसिंग सीन करने के लिए मजबूर किया गया।
विज्ञापन

अंजना सुखानी ने सुनाई अपनी दास्तां
अंजना ने कहा कि उन्हें इस मांग को मानसिक रूप से समझने का कोई समय नहीं दिया गया और उनके आसपास के लोगों ने शायद यह मान लिया कि वे नई आईं हैं, इसलिए कुछ भी करने से मना नहीं करेगी। अंजना ने कहा कि वह रोना चाहती थीं और उन्हें ऐसा नहीं लगा कि उनके पास मना करने की शक्ति है इसलिए वह मान गईं।

निखिल आडवाणी - फोटो : इंस्टाग्राम@nikkhiladvani
खुद बताई पूरी कहानी
बॉलीवुड हंगामा के साथ बातचीत में अंजना ने कहा कि जब कोई नया इंडस्ट्री में आता है, तो दूसरे लोग सोचते हैं कि वे उनके साथ बुरा व्यवहार करके बच सकते हैं क्योंकि उन्हें इसके लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जाएगा। जब उनसे पूछा गया कि क्या स्टार किड्स के साथ भी ऐसा ही व्यवहार किया जाता है तो अंजना ने जबरदस्ती करवाए गए किसिंग सीन के बारे में बात की। अंजना ने कहा, “मुझे किस के बारे में अंत तक नहीं बताया गया, जब तक कि हम सीन करने के लिए सेट पर नहीं गए, मुझे नहीं बताया गया। एक स्टार किड के साथ ऐसा नहीं होगा, है न?”
विज्ञापन

जब डर गए अंजना सुखानी
अंजना से इस बारे में सवाल उठाने को लेकर सवाल किए गए तो उन्होंने कहा, “मुझे नहीं लगता कि मैं ऐसा करने की स्थिति में थी। मैं घबराई हुई थी, अभिभूत थी, मेरे आस-पास कोई भी नहीं था जिससे मैं इस बारे में किसी से बात कर पाती। मुझे बस इतना बताया गया कि तुम्हें यही करना है।”
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें